रायगढ़

वादाखिलाफी के खिलाफ भाजपा का धरना-प्रदर्शन
15-Jan-2021 4:56 PM
वादाखिलाफी के खिलाफ भाजपा का धरना-प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सारंगढ़, 14 जनवरी।
बुधवार को नगर के रानी वीरांगना लक्ष्मीबाई कांप्लेक्स में भाजपा के सातों मंडल के कार्यकर्ता पदाधिकारी बड़ी संख्या में एकत्र होकर विशाल धरना-प्रदर्शन किया। 

मुख्य वक्ता के रूप में जगन्नाथ पाणिग्रही, गुरूपाल भल्ला व केराबाई मनहर, पुनीत राम चौहान, नजमा खान, रामकृष्ण नायक, अजय नायक, देवेंद्र रात्रे, हरि नाथ खूंटे, कमल श्रीवास, लखन लाल पटेल सभी ने कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा। चुनाव समय गंगा जल की कसम खाकर वादा न निभाने वाली राज्य सरकार पर बरसते हुए नारेबाजी की।

जगन्नाथ पाणीग्राही ने भूपेश सरकार के विफलताओं को गिनाया। पूर्व विधायक केराबाई मनहर ने कहा कि किसानों को बेवजह परेशान करना बंद करे प्रदेश सरकार, आज प्रदेश की जनता इस निकम्मी सरकार से त्रस्त हो गई है।  गुरुपाल सिंह भल्ला ने कहा कि सरकार यथाशीघ्र दो लाख हे. जमीन के पंजीयन करें और किसानों का धान 2500 रुपए में खरीदी करें, साथ ही धान खरीदी के समय को भी आगे बढ़ाएं। हरि नाथ खूंटे ने कहा कि जब जब प्रदेश में कांग्रेस सरकार आई है तब-तब प्रदेश की जनता परेशान हुई है।

उद्बोधन उपरांत रानी लक्ष्मीबाई से रैली निकालते हुए भारत माता चौक, आजाद चौक, नंदा चौक होते हुए तहसील ऑफिस मेंराज्यपाल के नाम से ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम में दीनानाथ खूंटे प्रदेश कोषध्यक्ष, अजेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल नगर पालिका अध्यक्ष, पवन शर्मा आईटी सेल, हेम सागर नायक, मीरा जोल्हे जिला मंत्री, अजय नायक, अमित तिवारी अध्यक्ष, भूषण चंद्रा अध्यक्ष, देवेन्द्र रत्रे अध्यक्ष, रविन्द्र नायक अध्यक्ष, चिंता साहू अध्यक्ष, भूत नाथ पटेल अध्यक्ष, मनोहर अध्यक्ष, परिमल चंद्रा पूर्व अध्यक्ष, हरि नाथ खूंटे जिला कार्य सदस्य सहित भाजपा के मंडल -सारंगढ़, बरमकेला, लेन्धरा, सालर, भेड़वान गुडेली, केडार, एवं कोसीर सातों मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, किसान मोर्चा इत्यादि मोर्चा के पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news