रायगढ़

जहर सेवन से दो की मौत
15-Jan-2021 7:00 PM
जहर सेवन से दो  की मौत

रायगढ, 15 जनवरी।  चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली एक युवती ने अज्ञात कारण से जहर सेवन कर लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इस संबंध में मिली जानकारी अनुसार मृतका नीता देवांगन पति खुशी राम देवांगन उम्र 21 वर्ष जो चक्रधर नगर क्षेत्र की रहने वाली है। जिसने 13 जनवरी की रात साढ़े नौ बजे अज्ञात कारणों से जहर खा लिया। इसके बाद उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।  जहां डॉक्टरों ने मौत होना बताया। वहीं दूसरा मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाला गांव को कोतरलिया की है। जहां 20 वर्षीय युवक सनत निषाद पिता सुरेश निषाद ने गुरूवार को दस बजे कीटनाशक दवाई पी लिया। जिससे उसकी मौत हो गई है। फिलहाल युवक की आत्महत्या का कारण पता नहीं चला है। चक्रधर नगर पुलिस मर्ग कायम कर मामले का विवेचना कर रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news