कोण्डागांव

रोजगार सहायकों व सचिव संघ की क्रमिक भूख हड़ताल जारी
15-Jan-2021 7:08 PM
 रोजगार सहायकों व सचिव संघ की क्रमिक भूख हड़ताल जारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

विश्रामपुरी, 15 जनवरी।  पंचायत सचिव रोजगार सहायक संघ अपनी मांगों को लेकर क्रमिक भूख हड़ताल कर रहे हैं। प्रदेश स्तर पर चल रहे क्रमिक भूख हड़ताल के तहत विश्रामपुरी में  जनपद पंचायत कार्यालय के सामने पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक अपनी मांगों को लेकर क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे हैं।

संघ के पदाधिकारियों ने बताया कि 20 जनवरी तक हड़ताल ऐसे ही चलेगी तत्पश्चात राजधानी में जाकर जंगी प्रदर्शन किया जाएगा। पदाधिकारियों ने बताया कि वे लगातार हड़ताल पर कई दिनों से बैठे हैं लेकिन सरकार अपने वादे से मुकर रही है तथा गूंगी बहरी बनी हुई है। जनपद पंचायत बड़ेराजपुर के सचिव संघ के अध्यक्ष सुकलाल नेताम उपाध्यक्ष जय लाल मरकाम सलाहकार शकरू नेताम ने बताया कि छत्तीसगढ़ प्रदेश पंचायत सचिव जो 29 विभाग के अनेक प्रकार के कार्यों को जमीनी स्तर पर ईमानदारी पूर्वक  निर्वहन करते आ रहे हैं। शिक्षाकर्मियों का शासकीय करण किया गया लेकिन केवल पंचायत सचिवों के साथ ही सौतेला व्यवहार क्यों किया जा रहा है। जिससे प्रदेश के सचिवों एवं रोजगार सहायकों में आक्रोश है।

हड़ताल पर हीरामन मरकाम, इंदल मरकाम, रेनू राम मरकाम, तीजू मंडावी, नितिशा मानिकपुरी, फागू सोरी, सगराम नेताम, शोभी नेताम, पुनीत यादव, राम प्रसाद नेताम, गीता मरकाम आदि शामिल रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news