कोण्डागांव

निधि समर्पण अभियान, कोण्डागांव में निकली रैली
15-Jan-2021 9:07 PM
निधि समर्पण अभियान, कोण्डागांव में निकली रैली

कोण्डागांव, 15 जनवरी। अयोध्या में भगवान राम का विशाल मंदिर निर्माण किया जाना हैं, इसके लिए पूरे देश में निधि समर्पण अभियान चलाया जा रहा है। निधि समर्पण अभियान के तहत कोण्डागांव में भारतीय जनता पार्टी के माध्यम से 14 जनवरी को विशाल रैली का आयोजन किया गया, जो कोण्डागांव नगर के गली मोहल्लों से होकर के मुख्य मार्ग से गुजरा। इस अवसर पर कोण्डागांव की पूर्व विधायक व छत्तीसगढ़ प्रदेश में मंत्री रह चुकी भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा की प्रभारी लता उसेण्डी अलग ही अंदाज में नजर आईं। दरअसल राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण अभियान के तहत कोण्डागांव में रैली निकाली गई थी। इस रैली की पूर्व मंत्री व भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा प्रभारी लता उसेण्डी ने स्कूटी चला कर अगवानी की।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news