महासमुन्द

आज हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी- चंद्राकर
16-Jan-2021 6:39 PM
आज हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी- चंद्राकर

स्पर्धाओं में महिलाओं ने लिया बढ़-चढ़ कर हिस्सा 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 16 जनवरी।
कांग्रेस भवन में आयोजित महिला सशक्तिकरण महोत्सव के दौरान विभिन्न विधाओं में महिलाओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली महिलाओं को पुरस्कृत भी किया गया। इस कार्यक्रम में विदानी सिस्टर्स मृणाल और मोक्षा विदानी ने कोसियो में पुराने गाने प्रस्तुत कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। कल शुक्रवार को संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर द्वारा महिला सशक्तिकरण महोत्सव के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि आज हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी है। पुरुषों से कंधा से कंधा मिलाकर काम कर रही है। किसी भी देश की प्रगति के लिए जरूरी है उस देश की आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में महिलाओं की भूमिका हो। महिलाओं ने कई सामाजिक व अन्य बाधाओं को पार करते हुए मुकाम हासिल किए और लगातार कर रही हैं। आज की तारीख में हर क्षेत्र में महिलाएं आगे हैं लेकिन अतीत में ऐसा नहीं था। 

उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने इस तरह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को जिला पंचायत अध्यक्ष उषा पटेल ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि विधायक व संसदीय सचिव श्री चंद्राकर की पहल स्वागतयोग्य है। इससे निश्चित तौर पर महिलाओं की प्रतिभाएं सामने आएगी। इसके पश्चात व्यंजन प्रतियोगिता, बुके सजावट, फुगड़ी, मटका फोड़, बिंदी लगाओ, फुग्गा फोड़, चम्मच बांटी दौड़, रस्सा खींच, रंगोली, मेहंदी प्रतियोगिता में महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन नेता प्रतिपक्ष राशि महिलांग व पूर्व पार्षद संजय शर्मा ने किया। 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डा. रश्मि चंद्राकर, अनिता रावटे, अरुणा शुक्ला, जनपद उपाध्यक्ष त्रिलोकी राधेश्याम ध्रुव, सरपंच संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र चंद्राकर, खिलावन बघेल, सेवनलाल चंद्राकर, राशि महिलांग, दाऊलाल चंद्राकर, रमाकांत ध्रुव, निधि लोकेश चंद्राकर, हेमन्त डडसेना, राधेश्याम ध्रुव, चमन चंद्राकर, रूपकुमारी ध्रुव, गौरव चंद्राकर, दिलीप चंद्राकर, संजय शर्मा, छन्नू साहू, गोविंद साहू, किशन देवांगन, योगेश चन्द्रनाहू, आवेज खान, बबलू हरपाल, निखिलकान्त साहू, सुनील चंद्राकर, गुरमीत चावला, जब्बर चंद्राकर, भरत ठाकुर, बादल मक्कड़, राजू साहू, अरुणा शुक्ला, तारा चंद्राकर, साधना सिंग ठाकुर, सती चंद्राकर आदि मौजूद थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news