महासमुन्द

पूर्व सीएम पर टिप्पणी, भाजयुमो ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया
16-Jan-2021 6:40 PM
पूर्व सीएम पर टिप्पणी, भाजयुमो ने मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 16 जनवरी।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू के निर्देशानुसार भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी के मार्गदर्शन में भारतीय जनता युवा मोर्चा बसना विधानसभा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के ऊपर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अभद्र टिप्पणी किए जाने के विरोध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया।

इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री विक्की सलूजा ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के विषय में उन्होंने अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया है। एक जिम्मेदार मुख्यमंत्री को यह शोभा नहीं देता और भारतीय जनता युवा मोर्चा इसका भरपूर निंदा करत हैं और आगे उन्हें सूचित करता है कि छत्तीसगढ़ की परंपरा नहीं है किसी व्यक्ति का अपमान किया जाए इसके लिए हम उन्हें सचेत करते हैं और छत्तीसगढ़ की किसी भी नागरिक के विषय में ऐसा कहना उचित नहीं है आगे उनको ध्यान रखने की आवश्यकता है।

भाजयुमो जिला कोषाध्यक्ष अभिमन्यु जायसवाल एवं भाजयुमो बसना अध्यक्ष कामेश बंजारा, विकाष वाधवा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कांग्रेस के नेताओं को सत्ता का नशा सर चढक़र बोल रहा है। कांग्रेस के मुख्यमंत्री उनके मंत्री उनके नेतागण लगातार अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं विपक्ष की आवाज को दबाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। हमारे कार्यकर्ताओं को डराने धमकाने का काम पुलिस के माध्यम से किया जा रहा है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजयुमो जिला महामंत्री विक्की सलूजा, भाजयुमो जिला कोषाध्यक्ष अभिमन्यु जायसवाल, जिला मंत्री मुकेश जोशी, विकास वाधवा, भाजयुमो अध्यक्ष कामेश बंजारा, टिकेलाल साव, बाबा सिकंदर, दुर्गेश सिन्हा, संजय सिंह, आकाश सिन्हा, बंटी सिंह, आकाश बंजारा, गोलू यादव, शुभम् यादव एवं युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news