महासमुन्द

मैं हूं विवेकानंद मुझे पहचानिए
16-Jan-2021 6:44 PM
मैं हूं विवेकानंद मुझे पहचानिए

गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ महासमुन्द द्वारा युवा दिवस का आयोजन 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 16 जनवरी।
राष्टीय युवा दिवस के अवसर पर गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ महासमुन्द द्वारा युवा दिवस का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रकाश गिरी प्राचार्य देव संस्कृति उ मा विद्यालय, राजश्री ठाकुर प्राचार्य सरस्वती उ मा विद्यालय, सीमारानी प्रधान सहायक प्राध्यापक शास. महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय महासमुन्द, बोधराम साहू जिला समन्वयक, नरेंद्र नायक, ब्लॉक समन्वयक, प्रभात उपाध्याय व ललित मेश्राम के आतिथ्य एवम वरिष्ठों की उपस्थिति में आयोजित हुआ। 

इस अवसर पर बच्चों ने विवेकानंद की वेशभूषा में अपनी प्रस्तुति दी। और कहा मैं हूं विवेकानंद--मुझे पहचानिए। सूरज सेन की टीम ने युग संगीत प्रस्तुत किया। इसके पश्चात सूरज सेन 9 वीं, लोकेश सेन 12 वीं कक्षा ने विवेकानंद की जीवनी पर विचार व्यक्त किया। युवा प्रकोष्ठ के नरेश साहू ने युवाओं की वर्तमान स्थिति का जिक्र करते हुए अपने व्यक्तित्व के विकास के लिए साधना, स्वाध्याय, संयम व सेवा को जीवन में अपनाने तथा लक्ष्य की ओर आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया। 

इस अवसर पर प्रभात उपाध्याय ने युवा शक्ति की महिमा का बखान करते हुए परोपकार, सेवा सहकार के साथ पुरुषार्थ करते हुए जीवन जीने कहा। राजश्री ठाकुर ने युवाओं को अपनी शक्ति को पहचान कर खुद पर विश्वास रखते हुए साहस के साथ आगे बढऩे कहा। सीमा रानी प्रधान ने विवेकानंद के अनमोल वचन एवम उनके संदेशों के माध्यम से युवाओं को नियमित स्वाध्याय करते हुए अपने विचारो को श्रेष्ठ बनाने, व्यवहार को सरल, निडर व साहसी जीवन जीने की बात कही। कुबेर गिरी गोस्वामी ने स्वामी जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुएएउनके शिकागो धर्म संसद पर दिए गए संबोधन पर विस्तार से चर्चा करते हुए उनके जीवन के विभिन्न घटनाओं का उल्लेख किया।

उद्बोधन पश्चात युवा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता में विवेकानंद का परिणाम घोषित किया गया। इस प्रतियोगिता में 18 बच्चों ने विवेकानंद की वेशभूषा में अपनी प्रस्तुति दी। शिशु वर्ग में अभिराम सिंहा प्रथम, अनुष्का डडसेना द्वितीय, अर्शजीत साहू तृतीय, बाल वर्ग में आदित्य सोनी प्रथम, सूरज सेन द्वितीय, आराध्या ठाकुर तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को युवा प्रकोष्ठ के डा. शेष नारायण गुप्ता ने पुरस्कार दिया। शेष सभी बच्चों को पेन, बाल निर्माण कहानी व गायत्री मंत्र लेखन देकर सम्मानित किया गया। प्रोजेक्टर के माध्यम से विवेकानंद की वेशभूषा में सजे बच्चों की चित्रों का प्रदर्शन किया गया। 

कार्यक्रम का संचालन भारत साहू, जिला युवा समन्वयक द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन नरेश साहू ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में आशीष साहू, गुड्डू श्रीवास्तव, मनोरमा साहू, प्रेमलता साहू, शेष नारायण, कैलाश राठी, मुकेश श्रीवास्तव,नरेंद्र नायक,ब्लॉक समन्वयक का विशेष योगदान रहा। कार्यक्रम में देवसंस्कृति विद्यालय के सभी स्टाफ, गायत्री परिवार के सभी वरिष्ठ महिला मंडल व युवा मंडल के सदस्य उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news