रायगढ़

रायगढ़ में मृत मिलीं 4 मुर्गिंयां, बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं
16-Jan-2021 7:43 PM
 रायगढ़ में मृत मिलीं 4 मुर्गिंयां, बर्ड फ्लू के लक्षण नहीं

रायगढ़,  16  जनवरी। आज रायगढ़ के मिट्ठुमुड़ा क्षेत्र में एक साथ लगभग चार मुर्गियों के मरने के बाद सनसनी फैल गई और बर्ड फ्लू की आशंका जतायी जा रही थी। पशु चिकित्सालय से डॉक्टरों की एक टीम यहां पहुंची और वस्तुस्थिति का जायजा लेते हुए उनका सैंपल लेकर जांच कराया गया, तो बर्ड फ्लू का कोई लक्षण इनमें नहीं मिला। बल्कि डायरिया के लक्षण इन मरे हुए मुर्गियों में मिले। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

बालोद में बर्ड फ्लू का लक्षण मिलने के बाद प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है और रायगढ़ जिले में भी इसे लेकर काफी अहतियात बरती जा रही है। शुक्रवार को ढिमरापुर क्षेत्र में एक कौवे की मौत हुई, तो शनिवार को मिट्ठुमुड़ा क्षेत्र में ममता सर्विस सेंटर के पास रहने वाले विरेन्द्र सिंह ने चार मुर्गियों को पाला था। रात में उन मुर्गिंयों को दाना पानी दिया और सुबह जब उसने देखा की चारों मुर्गिंयों की मृत पड़ी है। इसके बाद बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए पशुपालन विभाग को सूचना दिया गया।  सूचना मिलते ही पशु चिकित्सा विभाग से डॉक्टरों की एक टीम यहां पहुंची और जांच शुरू किया गया, तो बर्ड फ्लू का कोई लक्षण इनमें नहीं मिला बल्कि डायरिया का लक्षण मिला।

74 का भेजा सैंपल 54 का रिपोर्ट निगेटिव

पशुपालन विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक बर्ड फ्लू फैलने की आशंका को लेकर रायगढ़ में भी अहतियात बरतते हुए तत्काल इस पर आगे की प्रक्रिया शुरू की गई और 74 पक्षियों का सैंपल लेने के बाद उसे जांच के लिए भेजा गया था। जिसमें से 54 का रिपोर्ट निगेटिव आया है और अब तक रायगढ़ में बर्ड फ्लू का कोई लक्षण नहीं मिला है। जल्द ही शेष रिपोर्ट भी विभाग को मिल जाएगा। फिलहाल विभाग अलर्ट है।

पोल्ट्री फार्मों से भी भेजा गया सैंपल

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि शहर में लगभग बड़े चार से पांच पोल्ट्री फार्म संचालित हो रहे हंै और बर्ड फ्लू को देखते हुए यहां से मुर्गिंयो से सैंपल लेकर परीक्षण के लिए भेजा गया था। किसी प्रकार का कोई लक्षण अब तक नहीं मिला है। वहीं शासकीय पोल्ट्री फार्म को कोविड 19 व बर्ड फ्लू को देखते हुए वर्तमान में बंद कर दिया गया है। इसके अलावा बताया जा रहा है कि सभी पोल्ट्री फार्म में सावधानी रखने भी कहा गया है।

आरएच पांडेय, सहायक संचालक, पशुपालन विभाग का कहना है कि मिट्ठुमुड़ा क्षेत्र में आज चार मुर्गिंयां मृत हालत में मिली थी। सूचना मिलने के बाद जांच के लिए डॉक्टरों की टीम पहुंची। बर्ड फ्लू का कोई लक्षण नहीं मिला है। बल्कि उनमें डायरिया का लक्षण मिला। फिलहाल अब तक रायगढ़ में बर्ड फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है। बर्ड फ्लू की आशंका को देखते हुए 74 पक्षियों का सैंपल भेजा गया था जिसमें से 54 का रिपोर्ट निगेटिव आया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news