कोरिया

नगर पालिका का नए सिरे से परिसीमन
16-Jan-2021 7:46 PM
नगर पालिका का नए सिरे  से परिसीमन

बैकुंठपुर 16 जनवरी। नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर का नये सिरे से परिसीमन पश्चात वार्डो को अंतिम रूप देकर इसका प्रकाशन राजपत्र में कर दिया गया। जिसके तहत अब नगर पालिका परिषद बैकुंठपुर में 20 वार्ड होंगे । नये परिसीमन के वार्ड वार्डो की संख्या जहां एक कम हो गयी, वही पूर्व के वार्ड  के क्रमांक भी अब बदल गये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नये परिसीमन के तहत अब वार्ड क्रमांक 1 शिवाजी वार्ड उत्तर में सलेहा बेगम के मकान से आरपी सिंह के मकान तक,पूर्व में आरपी सिंह के मकान से रामजन्म सिंह के मकान तक, दक्षिण में रामजन्म सिंह के मकान से मोहन कुर्रे के मकान तक तथा पश्चिम में मोहन कुर्रे के मकान से सलेहा बेगम के मकान तक होगा।

इसी तरह वार्ड क्रमंाक 2 सरदार बल्लभ भाई पटेल वार्ड उत्तर में मार्गदर्शन स्कूल से उपानंद सिंह के मकान तक, पूर्व में उपानंद सिंह के मकान से उपभोक्ता फोरम के सामने चौक तक, दक्षिण में उपभोक्ता फोरम के सामने चौक से बसंत राय के मकान तक  तथा पश्चिम में बसंत राय के मकान से मार्गदर्शन स्कूल तक। वार्ड क्रमांक 3 भगत सिंह वार्ड उत्तर में विजेंद्रपाल के मकान से आत्मानंद के मकान को घेरते हुए देवेेंद्र जायसवाल के मकान तक, पूर्व में देवेंद्र जायसवाल के मकान से पास्टर क्टवाटर तक, दक्षिण में पास्टर क्वार्टर से सांस्कृतिक भवन तक, पश्चिम में सांस्कृतिक भवन से उपभोक्ता फोरम को घेरते हुए बिजेंद्रपाल के मकान तक, वार्ड क्रमांक 4 विवेकानंद वार्ड  उत्तर में मनोज गुप्ता के मकान से अमर सिंह के मकान तक, पूर्व में अमर सिंह के मकान से संताष हॉटल को घेरते हुए साई मंदिर तक, दक्षिण में सांई मंदिर से प्रमोद मिश्रा के मकान तक, पश्चिम में प्रमोद मिश्रा के मकान से मनोज गुप्ता के मकान तक, वार्ड क्रमांक 5 महात्मा गॉधी वार्ड उत्तर में पुराना न्यायालय के बाउन्डीवाल  से सुभाष अग्रवाल तिराहा तक, पूर्व में सुभाष अग्रवाल तिराहा से दिलराज पॉल के मकान तक, दक्षिण में दिलराज पाल के मकान से पंकज गुप्ता के मकान तक, पश्चिम में पंकज गुप्ता के मकान से पुराना न्यायालय के बाउन्डीवाल तक,  वार्ड क्रमांक 6 गुरूनानक वार्ड  उत्तर में रामानुज हाई स्कूल के पीछे से धौराटिकरा चौक तक, पूर्व में धौराटिकरा चौक से कृष्ण चंद गुप्ता के मकान तक, दक्षिण में कृष्ण चंद्र गुप्ता के घर से मौसम विभाग कार्यालय तक, पश्चिम में मौसम विभाग कार्यालय से शैलेष शिवहरे  के मकान को घेरते हुए रामानुज हाई स्कूल के पीछे तक, वार्ड क्रमांक  7 राजेंंद्र प्रसाद वार्ड उत्तर में आरपी शुक्ला के मकान से रमदईया रोड  किनारे नकर के पुल तक,पूर्व में रमदईया रोड किनारे नहर के पुल से अग्रवाल सिटी गेट तक,दक्षिण में अग्रवाल सिटी गेट से प्रवीण भटृटाचार्य के मकान तक, वार्ड क्रमांक  8 अंबेडकर वार्ड उत्तर में सीबी सिंह राईस मिल से राजेंद्र  कुमार गुप्ता के चक्की दुकान तक पूर्व में राजेंद्र गुप्ता चक्की दुकान से  होते हुए पाल मोहल्ला तक,दक्षिण में पाल मोहल्ला से सलका तिराहा तक, पश्चिम में सलका तिराहा से सीबी सिंह राईस मिल तक, वार्ड क्रमांक 9 महाराणा प्रताप वार्ड  उत्तर में पैलेस के दुकान से होते हुए सुनील सिह  के मान को घेरते हुए  फारूख  मो अंसारी  के मकान तक, पूर्व में फारूख मो अंसारी  के मकान को घेरते हुए  सीबी  सिह राईस मिल तक, दक्षिण में सीबी सिंह राईस मिल से बडगॉव तिराहा तक पश्चिम में बडगॉव तिराहा से पैलेस के दुकान के बगल से बिजली आफिस  चौक तक, वार्ड क्रमांक 10 चंद्रशेखर वार्ड  उत्तर  में टूरा टूरी बगिया से भगवान दास के मकान के सामने तालाबक के कोने  तक, पूर्व में तालाब के कोने से बफारूदृदीन के मकान  तक, दक्षिण में बफारूद्दीन के मकान से शालू मोबाईल दुकान तक, पश्चिम मे शालू मोबाईल दुकान से टूरा टुरी बगिया तक, वार्ड क्रमांक 11 मौलाना अब्दुल कलाम वार्ड उत्तर में मुन्ना किराना दुकान से सत्यप्रकाश गुप्ता के मकान तक, पूर्व में सत्यप्रकाश गुप्ता के मकान से  सोनी मोहल्ला के सामने नहर तक, दक्षिण में सोनी मोहल्ला के सामने नहर  से प्रवीण भट्टाचार्य के मकान के बगल तक,पश्चिम में प्रवीण भट्टाचार्य के मकान के बगल से  मुन्ना किराना स्टोर तक, वार्ड क्रमांक  12 सुभाष चंद्र बोस वार्ड उत्तर मं चंदन गुप्ता के घर से पशु चिकित्सालय को घेरते हुए कृष्ण चंद्र बडेरिया के मकान तक  पूर्व में कृष्ण चंद्र बडेरिया के मकान से विनेंद्रपाल  के घर को घेरते हुए पुराना सेंटल बैंक तक,दक्षिण में पुराना सेंटल बैंक से ज्ञान चंद्र गुप्ता के चक्की दुकान तक पश्चिम मे ज्ञानचंद्र गुप्ता के चक्की दुकान से चंदन गुप्ता के घर  तक,  वार्ड क्रमांक 13  रानी लक्ष्मी बाई वार्ड  उत्तर में इंदरचंद्र के दुकान से नेपालू  के मकान तक, पूर्व में नेपालू के मकान से जेल बाउन्डीवाल  तक, दक्षिण में जेल बाउन्डीवाल से मुकुलचंद्र के मकान तक, पश्चिम में मुकुल चंद्र के मकान से इंदरचंद के दुकान तक, वार्ड क्रमांक  14 लोकमान्य तिलक वार्ड उत्तर मे रूप वर्षा दुकान से सीजेएम बंगला तक, पूर्व में सीजेएम बंगला से पीडब्लूडी कार्यालय के सामने नगर पालिका दुकान तक, दक्षिण में नपा दुकान से सामुदायिक भवन तक, पश्चिम में सामुदायिक भवन से बुल्लु  सिंधी के दुकान केा घेरते हुए रूप वर्षा जनरल स्टोर तक,  वार्ड क्रमांक  15 एसईसीएल वार्ड उत्तर में लक्ष्मी धोबी के मकान से चिल्डन पार्क तक, पूर्व में चिर्ल्डन पार्क से पुराना डीजे शासकीय क्वार्टर तक, दक्षिण में पुराना डीजे क्वार्टर से एक्सजेंज  कार्यालय के चौक तक, पश्चिम मं एक्सेजेंज कार्यालय चौक से लक्ष्मी धोबी के  मकान तक,वार्ड क्रमांक  16 प. जवाहर लाल नेहरू वार्ड उत्तर में सलीम मछली वाला के मकान से बीएल गुप्ता के मकान को घेरते हुए जनपद चौक के सामने नपा दुकान तक,पूर्व में नपा दुकान से कृष्ण चंद्र गुप्ताके मकान तक, दक्षिण कृष्ण चंद्र गुप्ता के मकान से रजिंदर कोईरा के मकान तक,पश्चिम मं रजिंदर कोईरा के मकान से सलीम मछलीवाला के मकान तक, वार्ड क्रमांक  17 शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड उत्तर में नया बस स्टैंड तालाब के बगल से बीएल गुप्ता के मकान के सामने शासकीय क्वार्टर तक, पूर्व में शासकीय क्वार्टर से डॉ सेंगर के मकान तक, दक्षिण में डॉ सेंगर के मकान को घेरते हुए स्लाटर हाउस तक, पश्चिम में स्लाटर हाउस से नया बस स्टैंड तालाब तक, वार्ड क्रमांक  18 रविन्द्रनाथ टैगौर वार्ड उत्तर में जेल के पीछे बाउन्डीवाल से कृषि कार्यालय केा घेरते हुए भोला राजवाडे के घर तक,पूर्व में भोला राजवाडे के घर से डॉ घोष के मकान तक, दक्षिण में डॉ घोष के मकान से राजेंद्र कोईरा के सामने प्रभाकर कुशवाहा के मकान तक, पश्चिम में प्रभाकर कुशवाहा के मकान से पुलिस लाईन को घोरते हुए जेल के पीछे बाउन्डी वाल तक, वार्ड क्रमांक  19 मदन मोहन मालवीय वार्ड, उत्तर में बिजली आफिस से राजेंद्र शर्मा  के मकान तक, पूर्व में राजेंंद्र शर्मा के मकान से जूनापारा देवल्ला तक, दक्षिण में जूनापारा देवल्ला से एमएलए नगर  के पीछे बहरा तक, पश्चिम एमएलए नगर  पीछे बहरा से बिजली आफिस तक वार्ड क्रमांक  20 राजाराम मोहन राय वार्ड उत्तर में बृजवासी चक्की के मकान से नर्सिंगपुर नंदू राजवाडे के मकान तक, पूर्व नंदू राजवाडे के मकान से जूनापारा देवल्ला के सामने तक, दक्षिण जूनापारा देवल्ला के सामने से हबीब के घर तक,च पश्चि मे हबीब के घर से बृजवासी चक्की के मकान तक शामिल है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news