कोण्डागांव
महिला रोजगार सहायक ने खाया जहर, भर्ती
16-Jan-2021 9:07 PM
कोण्डागांव, 16 जनवरी। विकासखंड बड़ेराजपुर निवासी 30 वर्षीय महिला रोजगार सहायक ने 14 जनवरी की शाम हड़ताल स्थल से घर लौटने के बाद जहर का सेवन कर लिया। उसको गंभीर हालत में बड़ेराजपुर के शासकीय स्वास्थ्य केंद्र में दाखिल किया गया। डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे कोण्डागांव भेज दिया है। यहां उपचार जारी है।