गरियाबंद

अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण में छत्तीसगढ़ के हर परिवार की सहभागिता हो- साय
17-Jan-2021 5:07 PM
अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण में छत्तीसगढ़  के हर परिवार की सहभागिता हो- साय

दो साल में ही कांग्रेस सरकार को लेकर जनता पछतावा करने लगी है - सवन्नी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 17  जनवरी। 
शुक्रवार को जिला भाजपा की कार्यकारिणी बैठक सरस्वती शिशु मंदिर में संपन्न हुई। बैठक में प्रमुख रूप से अयोध्या में निर्माण हो रहे भव्य श्रीराम मंदिर हेतु समर्पण निधि संग्रहण और 22 जनवरी को होने वाले जिला स्तरीय एक दिवसीय धरना प्रदर्शन के तैयारियों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा के संगठन महामंत्री पवन साय, भाजपा प्रदेश महामंत्री भुपेन्द्र सवन्नी, पूर्व सांसद चन्दूलाल साहू, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन सिंह मांझी, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संदीप शर्मा, जिला संगठन प्रभारी राकेश यादव सहित जिला एवं मंडल के प्रमुख पदाधिकारी व स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजुद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश साहू ने की।

इस अवसर भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि यह हमारे लिए ऐतिहासिक और स्वर्णिम समय है कि हमें भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण सहभागी बनने का अवसर मिला। उन्होंने श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए जागरूकता अभियान चलाने का आव्हान करते हुए कहा कि यह मंदिर देश के सांस्कृतिक धरोहर का केन्द्र बनेगा। उन्होंने कहा कि मंदिर निर्माण में प्रदेश के हर घर हर परिवार की सहभागिता होनी है। यह हमारी स्वयं की जिम्मेदारी है कि हम अपने आसपास सहित अधिक से अधिक घर परिवार तक पहुंचाने और उनसे मंदिर निर्माण के लिए समर्पण कराकर इसमें उन्हें भी सहभागी बनाए। उन्होंने कहा कि हर घर तक भगवान श्रीराम का नाम पहुंचाना हमारा लक्ष्य है। जिसे मिलकर पूरा करने का संकल्प करे।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि संवैधानिक बाधाओं को दूर करते हुए नरेन्द्र मोदी सरकार ने श्रीराम मंदिर निर्माण का रास्ता प्रशस्त किया है। अब हमारी जिम्मेदारी है कि अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण हो। सदियों तक इसे याद रखा जाए। 
उन्होंने प्रदेश कांग्रेस सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि आजादी के बाद की यह पहली सरकार है जिसके दो साल के कार्यकाल में ही जनता ने मूल्यांकन करना शुरू कर दिया। जिन्होंने समय बदलाव का नारा दिया था उन्हें वोट देकर अब जनता को पछतावा का समय लग रहा है। प्रदेश का हर वर्ग के साथ वादाखिलाफी करने वाली सरकार को अब जनता भली भांति जान चुकी है। किसान स्वयं को ठगा महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन में कांग्रेस सरकार को याद दिलाना है कि प्रदेश के किसानो के साथ वादाखिलाफी नहीं चलेगी। 

कार्यक्रम को जिला भाजपा अध्यक्ष राजेश साहू ने भी संबोधित किया।  इस अवसर पर प्रमुख रूप से वरिष्ठ नेता बलदेव सिंह हुंदल, भागीरथी मांझी,  पूर्व अध्यक्ष रामकुमार साहू, प्रदेश पदाधिकारी अब्दुल गफ्फार मेमन, आशीष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष योगेश शर्मा, छत्तर सिंह ठाकुर, महेश यादव, कुंज बिहारी बेहरा, मंत्री मिलेश्वरी साहू, कांति मरकाम, मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सोनटेके, कमल सिन्हा, प्यारेलाल सोनकर, पिलुराम यादव, गुरूनारायण तिवारी, दुलार सिन्हा, रूद्राक्ष साहू, सीमाराम यादव सहित सभी महामंत्री एवं जिले के प्रमुख पदाधिकारी मौजूद थे।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news