रायपुर

राज्य स्तरीय जूनियर तीरंदाजी 31 को
17-Jan-2021 5:24 PM
राज्य स्तरीय जूनियर तीरंदाजी 31 को

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 जनवरी।
जूनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता 31 जनवरी को बेमेतरा में आयोजित की जाएगी। बेमेतरा स्थित बेसिक स्कूल ग्राउंड में आयोजित 21वीं जूनियर राज्य स्तरीय तीरंदाजी स्पर्धा में प्रदेश के 15 जिलों के 150 तीरंदाज भाग लेगें। 
छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष कैलाश मोरारका ने इस संदर्भ में जानकारी देते हुए बताया कि विगत दिवस बेमेतरा में विधायक आशीष छाबड़ा की सहभागिता में तीरंदाजी संघ की बैठक में राज्य स्तरीय तीरंदाजी स्पर्धा का निर्णय लिया गया। बैठक में विधायक आशीष छाबड़ा के अलावा पार्षद मनोज शर्मा, मनोज बख्शी, मृत्युंजय शर्मा मु2य रुप से शामिल रहे।  प्रतियोगिता की जिम्मेदारी पार्षद मनोज शर्मा को दी गई है। प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर उन्होंने राज्य के सभी जिलों के तीरंदाज,कोच को जिले से तीरंदाजों की चयन सूची सौंपने के निर्देश दिए हैं। राज्य स्तरीय स्पर्धा से चयनित तीरंदाज राष्ट्रीय स्पर्धा में भाग ले सकेंगें।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news