धमतरी

भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर किया प्रवेश
17-Jan-2021 7:12 PM
भाजपा की रीति-नीति से प्रभावित होकर किया प्रवेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 17 जनवरी। भाजपा मंडल नगरी के अंतर्गत ग्राम सांकरा निवासी पुरूषोत्तम साहू ने पूर्व विधायक धमतरी इंदर चोपड़ा,सिहावा के पूर्व विधायक द्वय श्रीमति पिंकी शिवराज शाह,श्रवण मरकाम, भाजपा के जिला मंत्री एवं दूरसंचार निगम के सदस्य राजेन्द्र गोलछा,जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी,भाजपा कार्यकर्ता सरजू सिन्हा की उपस्थिति में भाजपा के रीति नीति से प्रभावित होकर एवं वर्तमान सरकार के  धान खरीदी में हो रही परेशानी को देखते हुए सरकार के रवैय्ये को देखकर भाजपा प्रवेश किया। श्री साहू ने धमतरी के पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा से मिलकर उनसे भाजपा प्रवेश की इच्छा व्यक्त किया।उन्हें भाजपा का गमछा पहनाकर स्वागत कर प्रवेश कराया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news