कवर्धा

श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए बैठकों और जनसंपर्क का दौर शुरू
18-Jan-2021 6:00 PM
श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए बैठकों और जनसंपर्क का दौर शुरू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बोड़ला, 18 जनवरी।
अयोध्या में प्रस्तावित श्री राम मंदिर निर्माण की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं  संगठन द्वारा जोरदार तैयारियां की जा रही है। इसी तारतम्य में हिंदू संगम में मंडल स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में  16 मंडल के 100  से अधिक गांव से ग्राम स्तर के कार्यकर्ता  पहुंचे। 

बैठक में जिम्मेदारी संभाल रहे भारतीय जनता पार्टी एवं आरएसएस के पदाधिकारियों द्वारा कार्यकर्ताओं को श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के विभिन्न कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दिया गया।  विकासखंड बोड़ला के  प्रत्येक गांव से ग्रामीण स्तर के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्री राम मंदिर निर्माण के लिए पदाधिकारियों में विजय शर्मा, राजेंद्र चंद्रवंशी, विदेशी राम धुर्वे द्वारा बैठक ली गई जिसमें बरसाती वर्मा, पूर्व नगर पंचायत उपाध्यक्ष एवं पार्षद  विजय पाटिल मंगल परते, झम्मन चंद्रवंशी, राजेश साहू , प्रकाश धरवैया, जुगल किशोर गुप्ता,ओमप्रकाश वर्मा, नरेश चंद्रवंशी, पूर्व पार्षद  सुनील मानिकपुरी सोमनाथ धुर्वे लव निर्मलकर अजीत पाठक जानी गुप्ता सुभाष यादव  एवं  बोड़ला  ब्लॉक के हर गांव से लगभग 200व्यक्ति पहुंचे हुए थे।  

भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष व हिन्दू संगम के संयोजक राजेंद्र चंद्रवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले एक माह से श्री राम मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं भारतीय जनता पार्टी द्वारा मुहिम चलाई जा रही है। इसमें मंडल स्तर से लेकर ग्राम स्तर तक समिति बनाकर लोगों से  संपर्क किए जाने  व राम मंदिर निर्माण को लेकर  जागरूकता का कार्यक्रम कार्यकर्ताओं द्वारा लगातार किया जा रहा है। 

उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण के लिए लोगों से धन संग्रह करना, प्रतिदिन गांव में जाकर लोगों को श्री राम मंदिर निर्माण में भागीदार बनाने के लिए प्रोत्साहित करना, साथ ही  31 जनवरी तक प्रत्येक गांव में प्रभात फेरी रामधुनी, शाम 6.00 बजे एक साथ दीपक जलाना  इस तरह के  रचनात्मक काम कर लोगों को मंदिर निर्माण कार्य में सहभागी बनाने  के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है । उन्होंने बताया कि 31 जनवरी को श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान का कार्यक्रम किया जाएगा।  इस अवसर पर मंदिर निर्माण के लिए घर-घर निधि समर्पण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इस प्रकार राम मंदिर निर्माण को लेकर पिछले कुछ दिनों से नगर और विकासखंड क्षेत्र में विशेष अभियान के तहत लोगों से दान स्वरूप प्राप्त राशि  को एकत्रित किया जा रहा है वही समितियों की ओर से घर से 1-1 ईंट लेकर अयोध्या भेजे जाने की भी तैयारी की जा रही है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news