धमतरी

धमतरी में साय का जोरदार स्वागत, विधायक ने रामायण एवं राम दरबार भेंट की
18-Jan-2021 6:16 PM
धमतरी में साय का जोरदार स्वागत, विधायक  ने रामायण एवं राम दरबार भेंट की

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 18 जनवरी। 
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद प्रथम नगर आगमन पर विष्णुदेव साय का नगर के प्रवेश द्वार अर्जुनी चौक में विधायक रंजना डिपेन्द्र साहू के नेतृत्व में स्वागत किया गया। 

श्रीमती साहू ने प्रदेश अध्यक्ष श्री साय को बीते लोकसभा चुनाव में केंद्रीय घोषणा पत्र में किए गए वादे के अनुरूप मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण के आधारशिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रखे जाने के बाद प्रदेश भाजपा के द्वारा किए जा रहे बूथ स्तर योगदान के लिए प्रदेश नेतृत्व के लिए कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए विष्णुदेव साय को भगवान राम के जीवन चरित्र पर आधारित महाकाव्य रामायण तथा राम दरबार भेंट करते हुए कहा कि युगों युगों तक भाजपा का भारत की पहचान हिंदुत्व तथा अपने धर्म और अध्यात्म के लिए मंदिर निर्माण के लिए याद किया जाता रहेगा।

उक्त अवसर पर प्रतेश गांधी प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ,नरेंद्र रोहरा नेता प्रतिपक्ष नगर निगम धमतरी , चेतन हिंदुजा भाजपा कोषाध्यक्ष धमतरी, विजय ठाकुर विधायक प्रतिनिधि नगर निगम ,अवनेंद्र साहू जनपद उपाध्यक्ष धमतरी, विजय साहू शहर मंडल अध्यक्ष, हेमंत माला नगर पंचायत अध्यक्ष आमदी, राजेन्द्र शर्मा पार्षद , प्रकाश शर्मा, विजय मोटवानी पार्षद धमतरी, श्यामलाल नेताम, मिथिलेश सिन्हा, अज्जुदेश लहरे ,सरिता आसाई, ईश्वर सोनकर, हेमंत बंजारे, राकेश साहू, निषाद श्यामा साहू, धनीराम सोनकर, रश्मि त्रिवेदी, प्रकाश सिन्हा, शैलेश साहू,  फलेश साहू, अभिषेक शर्मा, जय हिंदुजा, नीलू डागा, देवेश अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण साहू, सरिता यादव, ममता सिन्हा, अनीता यादव सरपंच रुद्री,  रुपा नामदेव, मेवा लाल साहू, मोती साहू, वीरेंद्र साहू, तरुण साहू, अमित साहू, पवन गजपाल, पन्ना थवाईत, चिरंजीलाल, शोभाराम, लक्ष्मी यादव, धनेश्वर, गौकरण साहू, राकेश साहू, जागेश्वरी साहू, धनेश्वर साहू एवं अनेक गणमान्य नागरिक बंधु उपस्थित रहे
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news