दुर्ग

शादी का झांसा, रेप, आरोपी जेल दाखिल
18-Jan-2021 6:57 PM
शादी का झांसा, रेप, आरोपी जेल दाखिल

दुर्ग, 18 जनवरी। शादी का झांसा देकर कई महीनों से रेप करने वाले आरोपी को जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी जितेन्द्र महतो बिहार का रहने वाला है और वह दुर्ग स्थित एक निजी कंपनी में कार्य करता था। उसकी कंपनी के पास ही एक दुकान में 20 वर्षीय पीडि़ता भी कार्य करती थी। इस  दौरान दोनों की पहचान बढ़ी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया। आरोपी ने पीडि़ता को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार अनाचार किया। जब पीडि़ता गर्भवती हुई तो उसने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया। इस पर आरोपी टालमटोल करने लगा। अपने मोबाइल को बंद कर दिया। मिलना-जुलना भी छोड़ दिया। इससे परेशान पीडि़ता ने जेवरा सिरसा चौकी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ  अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news