महासमुन्द

भाजपाई किसानों के नाम पर ओछी राजनीति कर रहे हैं-खालिद
18-Jan-2021 7:31 PM
भाजपाई किसानों के नाम पर  ओछी राजनीति कर रहे हैं-खालिद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 18 जनवरी।
बसना युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष खालिद दानी में बीजेपी पर किसानों के साथ छल करने का आरोप लगाया हैं। उन्होंने जारी विज्ञप्ति में कहा कि छत्तीसगढ़ के भाजपाई किसानों के नाम पर ओछी राजनीति कर रहे हैं। 

भाजपा के 15 साल में हजारों किसानों की मौत पर कुछ कह नही पाने वाले नेता आज 2500 रुपए प्रति क्विंटल पर धान खरीदी करने वाले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सवाल उठा रहे हैं। केंद्र की मोदी सरकार ने 60 हजार मीट्रिक टन धान खरीदी करने का मंजूरी देकर अब केवल 24 हजार मीट्रिक टन धान खरीदने की बात राज्य शासन से कहकर छत्तीसगढ़ के किसानों के साथ छलावा किया है। 

छत्तीसगढ़ के भाजपाई इस मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार से कोई चर्चा करना नहीं चाहते। प्रदेश के हर कोने में आज भाजपाई धरना प्रदर्शन करने के लिए समय निकाल रहे हैं। पर दिल्ली में जाकर केंद्रीय कृषि मंत्री एवं मोदी सरकार से चर्चा कर नहीं सकते। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बारदाने की कमी को लेकर हल्ला मचाने वाले भाजपाई क्यों केंद्र सरकार से बारदाने की कमी लेकर क्यों चर्चा नहीं कर पा रहें हैं। जबकि बारदाना केंद्र के द्वारा आपूर्ति की जाती हैं। इसके उलट छत्तीसगढ़ के किसानों को बारदाने की कमी ना हो इसलिए अपने बजट में बारदाने की खरीदी के लिए गुजरात की कंपनी को आर्डर दिया गया था। वैश्विक महामारी कोरोना काल में फैक्ट्ररियां के बंद होने के कारण बारदाने की खरीदी नहीं हो पाई थी। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news