कोण्डागांव

मांगों को लेकर स्वा. संयोजक कर्मचारी संघ धरना-प्रदर्शन की तैयारी में
18-Jan-2021 9:12 PM
 मांगों को लेकर स्वा. संयोजक कर्मचारी संघ धरना-प्रदर्शन की तैयारी में

कोण्डागांव, 18 जनवरी। स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ ने हड़ताल का आह्वान किया है। इसी तारतम्य में 17 जनवरी को फरसगांव में बैठक आहुत की गई थी।

बैठक में बताया गया कि, इससे पहले भी स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ द्वारा वर्ष 2018 में 48 दिन का हड़ताल किया था। जिसमें मीजल्स रूबेला कार्यक्रम को प्रभावित किया था। स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ अब आर-पार की लड़ाई की मंसूबा लिए पुन: संगठित हो रहे हैं। इससे पूर्ववर्ती सरकार ने मांगें पूरी करने का आश्वासन भी दिया था। साथ ही कांग्रेस के घोषणापत्र में स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ को प्रमुखता से लिया भी गया था। परंतु आज तक मांगें पूरी नहीं हो पाई है, इसलिए मजबूरी वस अपनी मांगों को मनवाने के लिए आंदोलन का राह को अपनाना पड़ रहा है।

ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक अपनी मांगों के लिए 23 जनवरी को राजधानी में धरना प्रदर्शन की तैयारी में हैं। इनकी प्रमुख मांग स्वास्थ्य संयोजक की वेतन विसंगति को दूर किया जाने व 2800 ग्रेड पे की मांग, संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को नियमित किया जाने के संबंध में आज बैठक आहुत की गई थी। इसमें भूपेश नायक, प्रेमकांत पांडेय, कानन बागची, अनिता नेताम, मनोज नेताम, लालेश्वर पात्र, पीआर नेताम, ओमप्रकाशनाग, भोजनाथ, बलीराम वट्टी, मुकेश पटेल व अन्य पदाधिकारी गण और सदस्य उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news