राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 19 जनवरी। छग मूर्तिकार संघ द्वारा गत दिनों एक दिवसीय राष्ट्रीय महासम्मेलन का आयोजन श्री गोविंदराम निर्मलकर आडिटोरियम में किया गया। महासम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री व स्थानीय विधायक डॉ. रमन सिंह, सांसद संतोष पांडेय, महापौर हेमा देशमुख, पूर्व सांसद मधुसूदन यादव व अभिषेक सिंह, राजगामी संपदा अध्यक्ष विवेक वासनिक, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष पदम कोठारी, बालकदास पाटेश्वरधाम, बालेश्वर चौरे, रविन्द्र रामटेके एवं अन्य लोग मंच में विराजमान थे। कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. सिंह, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, महापौर श्रीमती देशमुख, बालकदास ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में संघ की मांगों पर राजगामी संपदा अध्यक्ष श्री वासनिक ने कलाकारों को जगह देने आश्वासन दिया। वहीं महापौर श्रीमती देशमुख ने इन मुद्दों पर चर्चा कर मांगे पूर्ण करवाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में देश के 11 राज्यों के कलाकारों ने अपनी भागीदारी दी। वहीं कलाकार समीर और वरिष्ठ कलाकारों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष परम यादव, देवानंद साहू, गौरव बाबा, गौतम, देवा रंगारी, बाबा सिन्हा, डीके यादव, घनश्याम, उमेन्द्र, शेखर विश्वकर्मा, देव साहू, मुकेश सोनी, हेमंत पटेल, प्रकाश साहू, विनय आर्ट, महेश राव, प्रितम साहू, देवेन्द्र सिन्हा, संतोष चक्रधारी, चिंतामणी, यशवंत, प्रकाश साहू, प्रहलाद राजपूत, संजय रावटे, गोलू देवांगन, मनोहर, राजू वाल्याणी, रामू प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, कविता रावटे, शारदा प्रजापति, गीता प्रजापति, सीता प्रजापति, मधु निर्मलकर, मीरा प्रजापति, गंगा प्रजापति, श्रद्धा प्रजापति, नम्रता प्रजापति, प्रिया प्रजापति, देविका प्रजापति, पूजा प्रजापति, मुस्कान प्रजापति, गायत्री प्रजापति, मधु प्रजापति, डिंपल, नीतू आदि ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया ।