राजनांदगांव

हवा का रूख दक्षिण की ओर होने से गर्मी से छूटे पसीने
20-Jan-2021 1:59 PM
हवा का रूख दक्षिण की ओर होने से गर्मी से छूटे पसीने

रात और दिन के तापमान में फिर इजाफा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 जनवरी।
हवा का रूख दक्षिणी दिशा में होने से सप्ताहभर पड़ी ठंड एक बार फिर गर्मी में बदल गई है। गर्म मौसम के चलते लोगों के पसीने छूट रहे हैं। बताया जा रहा है कि अगले 3-4 दिनों तक बदली का मौसम होने से दिन का मौसम गर्म रहेगा। वहीं रात में मामूली ठंड बरकरार रहेगी। बदली होने से बुधवार को दिन में लोग पसीने से लथपथ नजर आए।

बीते सप्ताहभर से मौसम में ठंडकता रहने के चलते लोगों को कंपकपी का अहसास होने लगा था। लोग सुबह और शाम को गर्म कपड़ों का भी उपयोग कर ठंड से बचते नजर आए। वहीं कुछ लोग तो अलाव का सहारा भी ले रहे थे। इधर बुधवार को अचानक मौसम में तब्दीली के चलते तापमान में बढ़ोत्तरी हो गई। वहीं लोगों को दिन के तापमान में भी पसीने छूटने लगे थे। लोग बुधवार को दिन के समय पंखे का भी उपयोग करते दिखे। बुधवार को तापमान में जहां बढ़ोत्तरी होने से लोगों को अब गर्मी का अहसास भी होने लगा है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार से हवा की दिशा बदल गई है। ऐसे में प्रदेश में शीतलहर  चलने के संकेत भी मिल रहे हैं। लगातार जिले में तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति से लोगों की सेहत पर भी असर पड़ रहा है। ऐसे में अचानक दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी होने से लोग गर्म कपड़ों का उपयोग कम कर दिए हैं। वहीं लोग पंखे का उपयोग भी करने लगे हैं। इधर मजदूरी करने वाले और धूप में काम करने वाले लोग पसीने से तरतबतर हो रहे हैं। 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news