राजनांदगांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 20 जनवरी। युगांतर पब्लिक स्कूल की शिक्षिका बीना एस वर्गीस को 18 जनवरी को संस्था ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। यू-ट्यूब में दोपहर 2.15 बजे से अंतिम क्रिया का लाइव टेलीकास्ट हुआ, जिसे संस्था के शिक्षकों ने देखा और बीना को विनम्र श्रद्धांजलि दी।
ज्ञात हो कि अंतिम क्रिया केरल में सेंट मारथोमा चर्च पुथलव के पास कब्रिस्तान में हुई। अंतिम क्रिया के पहले सेंट मारथोमा चर्च पुथवल में प्रार्थना सभा हुई। जिसमें मृतात्मा की शांति की कामना की गई। इसके पहले 15 जनवरी को बीना के गंभीर स्वास्थ्य की खबर मिलने पर प्राचार्य ने शिक्षकों के साथ कुशल स्वास्थ्य होने की ईश्वर से कामना की।
दोपहर 3 बजे बीना के निधन का समाचार मिला, तब युगांतर परिवार शोक में डूब गया। संस्था प्राचार्य ने अपने शोक संदेश में कहा कि संस्था ने एक कर्मठ और परिपूर्ण शिक्षिका को खो दी है। इस विकट दुख की घड़ी में युगांतर परिवार उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता है। शिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।