धमतरी

भाजपाईयों ने जिला स्तरीय धरना- प्रदर्शन को लेकर रणनीति बनाई
20-Jan-2021 4:31 PM
भाजपाईयों ने जिला स्तरीय धरना- प्रदर्शन को लेकर रणनीति बनाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 20 जनवरी।
भाजपा के जिलाध्यक्ष शशिपवार,पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामू रोहरा, पूर्व विधायक सिहावा श्रवण मरकाम,जिला महामंत्री द्वय कविंद्र जैन,प्रकाश बैस,जिलामंत्री एवं दूरसंचार निगम के सदस्य राजेन्द्र गोलछा ने बेलर मंडल के ग्राम बिरगुड़ी में 22 जनवरी को भाजपा के प्रदेश संगठन के आह्वान पर किसानों की समस्याओं,धान खरीदी में हो रही अव्यवस्था को लेकर आयोजित जिला स्तरीय धरना - प्रदर्शन पर चर्चा कर रणनीति बनाई।

इस दौरान नगरी मंडल अध्यक्ष मोहन नाहटा,बेलर मंडल अध्यक्ष अकबर कश्यप,कुकरेल मंडल अध्यक्ष टेलेश्वर ठाकुर,महामंत्री मनोहरदास मानिकपुरी,जनपद उपाध्यछ हुमित लिमजा,पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं अनूसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य फत्तेलाल ध्रुव,बेलरगांव सरपंच उमेंद दीवान,संजय शांडिल्य,निखिल सेनपाल सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news