महासमुन्द

कांग्रेस पर वादा खिलाफी का आरोप
21-Jan-2021 3:39 PM
कांग्रेस पर वादा खिलाफी का आरोप

22 को कलेक्टोरेट का घेराव करेंगे भाजपाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 21 जनवरी।
किसानों को धान बेचने के लिए बारदाने नहीं मिल रहा है। अत: कांग्रेस पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए भाजपा कल 22 जनवरी को प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन करेगी। राजधानी समेत प्रदेश के सभी 28 जिला मुख्यालयों में कलेक्टोरेट का घेराव होगा, वहीं भाजपाई गिरफ्तारियां भी देंगे। 

बुधवार को महासमुन्द पहुंचे भाजपा के वरिष्ठ नेता शिवरतन शर्मा ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस ने हाथ में गंगा जल लेकर किसानों एक-एक धान का दाना खरीदने का वचन लिया था। एक-एक दाना तो छोडि़ए किसानों का उनके हक का धान भी राज्य सरकार खरीदने से मना कर रही है। आज किसान अपना धान बेचने के लिए परेशान हैं। धान खरीदना तो दूर की बात है, किसानों का 20 फीसदी रकबा ही काट दिया गया। किसानों को बारदाना नहीं दिया जा रहा है। पिछले साल के बोनस का एक किस्त भी अभी नहीं दिया गया है। वहीं वन क्षेत्रों के किसानों, जिन्हें वन भूमि का पट्टा दिया गया है, उनसे भी धान नहीं खरीदा जा रहा है। किसानों के धान खरीदी में हो रही परेशानी और वादा खिलाफी के विरोध भाजपा 22 जनवरी को पूरे प्रदेश में प्रदर्शन करेगी। श्री शर्मा ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में विकास कार्य ठप है। प्रदेश के शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्र में चले जाएं विकास हर जगह ठप है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news