महासमुन्द

81.2 क्विंटल धान जब्त
21-Jan-2021 3:52 PM
81.2 क्विंटल धान जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 21 जनवरी।
कल जिले के राजस्व एवं खाद्य विभाग की टीम ने जिले में 4 प्रकरणों पर 203 बोरा धान अर्थात् 81.2 क्विंटल धान जप्त किए हैं। प्राप्त जानकारी अनुसार इनमें बसना तहसील के ग्राम धुमाभांठा निवासी हंसलाल पटेल से 48 बोरी धान, बागबाहरा तहसील के ग्राम खल्लारी निवासी इन्द्र कुमार दीवान से 95 बोरी धान एवं बागबाहरा निवासी पुरूषोत्तम कुंजेकार से 35 बोरी धान जप्त किया गया। इसी प्रकार पिथौरा तहसील के ग्राम बरनईदादर निवासी धोबा साहू से 25 बोरी धान जप्त कर उचित कार्यवाही की गई। बता दें कि अब तक जिले में कुल 245 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जिनमें 11917 बोरा धान अर्थात् 4766.8 क्विंटल धान की जप्ती की गई है। इनमें 12 वाहन भी शामिल हैं। जिले में कलेक्टर डोमन सिंह के मार्गदर्शन में तहसीलदार, थाना प्रभारी, खाद्य निरीक्षक की संयुक्त उडऩदस्ता टीम का गठन कर अवैध धान परिवहन और अवैध धान भंडारण पर लगातार निगरानी की जा रही है। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news