रायपुर

रविवि संयुक्त मोर्चा का गठन एरियर्स पर आंदोलन की तैयारी
21-Jan-2021 4:36 PM
रविवि संयुक्त मोर्चा का गठन एरियर्स पर आंदोलन की तैयारी

रायपुर, 21 जनवरी। रविवि कर्मचारी संघ अध्यक्ष श्रवण सिंह ठाकुर एवं सचिव प्रदीप कुमार मिश्र ने बताया की संघ की पहल पर विवि से मान्यता प्राप्त चारों संघों की बैठक कर एक संयुक्त मोर्चा का गठन किया गया। बैठक में संयुक्त मोर्चा कर्मचारियों की सिर्फ एक मांग सातवें वेतनमान के एरियर्स पर आम सहमति बनी। उनका यह एरियर्स पिछले 5 साल से लंबित है।  

बैठक में चारों कर्मचारी संगठनों को मिलाकर संयुक्त मोर्चा का गठन किया। बैठक में विवि शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ.शम्स परवेज, सचिव डॉ.रविंद्र ब्रहमे, अनुसूचित जाति जनजाति परिषद अध्यक्ष जी, पी पुरेना, सचिव रामजी मंडावी, पिछड़ा वर्ग कर्मचारी संघ अध्यक्ष डॉ.गोपाल चंद्राकर, सचिव चन्द्र प्रकाश राठौर शामिल हुए।बैठक में निर्णय लिया गया कि हफ्तेभर में शासन को पत्र लिखा जाए, जिसमें यह भी उल्लेख किया जाए कि 15 फरवरी तक बिना भेदभाव के शासन के कर्मचारियों की भांति सातवें वेतनमान की स्वीकृति प्रदान की जाए। इसके बाद वे सभी संयुक्त मोर्चा के आव्हान पर हड़ताल के लिए बाध्य होंगे। बैठक में डॉ. निस्तार कुजूर, डॉ.मनीष रॉय, अंजू ठावरे, रेणु नवरंगे, निशा ठाकुर, कुमार सोनवानी, सुनील नामदेव, दीपक नेताम, डॉ. सूर्यकांत वर्मा आदि भी उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news