राजनांदगांव

जिले में धान खरीदी का कार्य तेज गति से जारी
22-Jan-2021 4:30 PM
जिले में धान खरीदी का कार्य तेज गति से जारी

21 तक किसानों से 1297 करोड़ 27 लाख की धान खरीदी, 31 तक होगी खरीदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 22 जनवरी।
जिले में धान खरीदी का कार्य तेज गति से जारी है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य में धान खरीदी से किसानों में हर्ष व्याप्त है। जिले में धान खरीदी का कार्य सफलतापूर्वक होने से किसानों की आर्थिक स्थिति में सुधार आया है। वर्ष 2019-20 में खरीदी गए धान की कुल राशि 1233 करोड़ 1 लाख रुपए था। वहीं 2020-21 में अब तक 1297 करोड़ 27 लाख रुपए की धान खरीदी कर ली गई है। पिछले वर्ष की तुलना में 64 करोड़ 26 लाख रुपए की अधिक खरीदी की गई है। 

मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2019-20 में जहां एक लाख 76 हजार 441 किसान पंजीकृत थे। वहीं इस वर्ष 2020-21 में 1 लाख 96 हजार 080 किसान पंजीकृत हैं। वर्ष 2019-20 में जहां एक लाख 65 हजार 275 किसानों ने धान का विक्रय किया था। वहीं वर्ष 2021 में धान विक्रय करने वाले किसानों की संख्या बढक़र 1 लाख 73 हजार 537 हो गई है। वर्ष 2019-20 में कुल धान उपार्जन 675400.91 मीट्रिक टन किया गया। 

वहीं 21 जनवरी 2021 तक 690877.88 मीट्रिक टन धान का उपार्जन किया जा चुका है। वर्ष 2019-20 में पंजीकृत मिल की संख्या 70 थी एवं मिलिंग क्षमता 77 हजार 200 है। वहीं वर्ष 2020-21 में मिल की संख्या 79 है एवं मिलिंग क्षमता 97 हजार 200 है। अब तक 134663.20 मीट्रिक टन धान के लिए डीओ जारी किया गया है। अब तक 129824.96 मीट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। अब तक कलकसा, घोटिया, ठेलकाडीह, बांधाबाजार, बीजाभांठा, मदुराकुही, सिंघोला धान संग्रहण केन्द्र के लिए 199118.00 मीट्रिक टन धान के लिए टीओ जारी किया गया है। उल्लेखनीय है कि धान खरीदी 31 जनवरी तक की जानी है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news