कोरिया

प्रदेश सरकार किसानों के हित में नहीं कर रही काम-जायसवाल
22-Jan-2021 5:36 PM
प्रदेश सरकार किसानों के हित में नहीं कर रही काम-जायसवाल

किसानों की समस्याओं को लेकर भाजपा का धरना-प्रदर्शन, गिरफ्तारियां

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बैकुंठपुर, 22 जनवरी।
किसानों की विभिन्न तरह की समस्याओं व धान खरीदी केंद्रो में अव्यवस्था को लेकर कोरिया जिला भाजपा द्वारा 22 जनवरी को जिला स्तरीय विशाल धरना-प्रदर्शन व आमसभा का आयोजन किया गया। भाजपा के किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष और जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में काफी संख्या में लोगों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया और अपनी गिरफ्तारी दी। भाजपा कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय तक नहीं पहुंचे इसके लिए प्रशासन ने मिनी स्टेडियम के पास ही बैरियर लगा उन्हें आगे जाने से रोक दिया।

शुक्रवार को भाजपा के जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल के आव्हान पर जिले भर से भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता भारी संख्या में धरना-प्रदर्शन व आम सभा में शामिल हुए। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेश सरकार को किसान विरोधी सरकार कहते हुए जमकर सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित में कार्य नहीं कर रही है। इस बार किसान धान विक्रय करने के लिए प्रतिदिन धान खरीदी कंद्रों में परेशान होते रहे। जिले के प्रत्येक धान खदीदी केंद्रों में अव्यवस्था बना हुआ है जिसका खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। 

जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल ने कहा कि इस बार बम्पर धान उत्पादन हुआ है लेकिन प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा गिरदावरी के नाम पर किसानों का रकबा कम कर दिया। जिससे जिले के हजारों किसान अपना पूरा धान उपज बेचने से वंचित हो गए हैं। 
वहीं उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे ने कहा कि रेत के दामों पर कोई नियंत्रण नहीं है, हर कहीं भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सरकार कम से कम धान खरीदने के लिए किसानों की तमाम तरह की जांच शुरू की। ऐसा प्रदेश सरकार जानबूझ कर किया ताकि किसानों का पूरा धान खरीदी करना ना पड़े। यह सोची-समझी चाल है जिसके चलते गिरदावरी के नाम पर लगभग किसानों का रकबा कम कर दिया गया। किसानों को इसकी जानकारी होने पर आवेदन पर आवेदन दिये गये लेकिन सुधार कार्य नही हुआ। इस तरह से जिले भर के किसान भारी मात्रा में अपना धान बेचने से वंचित हो गये है। 

वहीं बैकुंठपुर मंडल अध्यक्ष भानू पाल ने कहा कि प्रदेश सरकार ने घोषणा की थी कि वनाधिकार पट्टे की भूमि का भी धान खरीदी किया जायेगा लेकिन उस भूमि का धान की खरीदी अब तक नही की जा रही है यह किसानों के साथ धोखा है। 
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, श्याम बिहारी जायसवाल, भाजपा के जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल, पूर्व विधायक दीपक पटेल, पूर्व विधायक चंपा देवी पावले, उपाध्यक्ष शैलेश शिवहरे, देवेंद्र तिवारी, जनपद अध्यक्ष बैकुंठपुर सौभाग्यवती खुसरो, कोषाध्यक्ष राहुल सिंह,  वीरेंद्र राणा,  मंडल अध्यक्ष भानु पाल, जिला पंचायत सदस्य रविशंकर सिंह, पूर्व अध्यक्ष जवाहर गुप्ता, डमरू बेहरा, पकंज गुप्ता, संजय सिंदवानी, सुभाष साहू, अन्नू दुबे, अंकुर जैन, शारदा गुप्ता, तीरथ राजवाड़े के साथ काफी संख्या में महिला मोर्चा की महिलाएं उपस्थित रहीं।

आमसभा के दौरान भाजपा पदाधिकारियोंं ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया है कि चुनाव के दौरान उन्होने किसानों से कई तरह के वायदे किए थे जिसके बल पर सत्ता पर आयी लेकिन सत्ता मिलते ही किसानों से किये गये वादे को भूल गये। यह सरकार की वादा खिलाफी है। कांग्रेेस सरकार के कथनी और करनी में अंतर है जिसे जनता व किसान समझ रही है। वादे करके मुकर जाना कांग्रेस की पुरानी आदत है। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों व जनता से जुड़े हर समस्या को लेकर भाजपा सडक पर उतरकर विरोध प्रदर्शन कर सरकार को सद््बुद्धि देने का प्रयास करता रहेगा साथ ही पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों व जनता के हितों की उपेक्षा करना सरकार को भारी पड़ सकता है।

अस्थाई जेल में रखे गए भाजपाई
आम सभा उपरांत भाजपा पदाधिकारियों ने कलेक्टर को ज्ञापन निकले, वे कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने के लिए आम सभा स्थल से आगे बढ़े कि उन्हें मिनी स्टेडियम के पास ही पुलिस ने रोक लिया। यहां पुलिस ने बेरिकेट्स लगा रखे थे। किया गया इस दौरान गिरफ्तारियों भी हुई। गिरफ्तार किए गए पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के रामानुज उमावि के मैदान ले जाया गया जहां जिला दण्डाधिकारी के आदेश पर स्कूल मैदान को अस्थाई जेल घोषित किया गया था जिसके लिए प्रभारी दण्डाधिकारियों की नियुक्ति कर दी गयी थी। कुछ समय बाद गिरफ्तार किये गये सभी भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं को रिहा कर दिया गया।

अध्यक्ष की अहम रणनीति
भाजपा के जिला अध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल नेे धरने से पूर्व आमगांव, खरवत, सरडी, जूनापारा, जामपारा, सागरपुर क्षेत्रोंं से लोगों की उपस्थिति को लेकर बेहद अहम रणनीति बनाई थी, जो धरने के दौरान देखी गई, इस क्षेत्र से काफी संख्या में लोग तो धरने में शामिल हुए ही जिले भर से भी काफी संख्या में लोगों ने एकजुटता दिखा सरकार को अपनी ताकत दिखाई।
भाजपा के इस धरना प्रदर्शन में भरतपुर से जनपद उपाध्यक्ष दुर्गाशंकर मिश्रा,  रामु सिंह वही सोनहत में रुद्र साहू के साथ काफी युवा बाइक रैली से बैकुंठपूर पहुंचे वही चिरमीरी, मनेन्द्रगढ़, खडग़वां, पटना के भी काफी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news