राजनांदगांव

पेट्रो उत्पादों के बढ़ते दाम के विरोध में युकां ने फूंका पीएम का पुतला
23-Jan-2021 3:20 PM
पेट्रो उत्पादों के बढ़ते दाम के विरोध में युकां ने फूंका पीएम का पुतला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 23 जनवरी।
देश में रोजाना पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दाम को विरोध में शनिवार को युवक कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला फूंका। स्थानीय मानव मंदिर चौक में युकां कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री और भाजपा की नीतियों का विरोध करते नारेबाजी की। प्रदेश युकां अध्यक्ष पूर्णानंद कोको पाढ़ी के आह्वान व जितेन्द्र मुदलियार के मार्गदर्शन में युकां अध्यक्ष चेतन भानुशाली के नेतृत्व में आज युकांईयोंं ने जोरदार नारेबाजी करते केंद्र सरकार पर आरोप लगाते कहा कि देश की जनता रोज बढ़ते डीजल-पेट्रोल के दाम से परेशान है। लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। आम आदमी केंद्र के आर्थिक नीतियों के नीचे कुचला हुआ महसूस कर रहा है। युकांईयों ने कहा कि देशहित में फैसले लिए जाने का हवाला देने वाली भाजपा ने आम और खास में काफी आर्थिक खाई बढ़ा दी है। जिसके चलते आज लोगों को भाजपा सरकार में आर्थिक मुसीबत के दौर से गुजरना पड़ रहा है। इससे पहले पुलिस को चकमा देकर प्रधानमंत्री का युकांईयों ने पुतला फूंका। विरोध स्वरूप नारे लगाते युकांईयों ने केंद्र से हाल ही में बढ़े डीजल-पेट्रोल की कीमतों को कम करने की मांग की। पुतला फूंकने के दौरान पुलिस ने युकांईयों को रोकने की कोशिश की।

इस दौरान रोहित चंद्राकर, टिंकू साहू, अमित कुशवाहा, मानव देशमुख, राजिक सोलंकी, गोलू नायक, पिंकू खान, गोपी टंडन, दुर्गेश सिंह राजपूत, जितेन्द्र चंद्राकर, पप्पू खान, जावेद अंसारी, एनी माखीजा, हर्ष साहू, महेश साहू, अभिषेक यादव, लोकेश साहू, लक्ष्मण साहू समेत बड़ी संख्या में अन्य कार्यकर्ता शामिल थे। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news