कांकेर

सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनी
23-Jan-2021 7:00 PM
सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनी

भानुप्रतापपुर, 23 जनवरी। भारतीय जनता पार्टी मंडल भानुप्रतापपुर के द्वारा आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आजाद हिंद फौज के संस्थापक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती पराक्रम दिवस के रूप में मनाई गई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को विशेष रूप से युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके जन्मदिन को हर साल मनाने का फैसला किया है। सरकार अब हर साल 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिन को पराक्रम दिवस के तौर पर मनाएगी।

इसी कड़ी में आज भारतीय जनता पार्टी मंडल भानुप्रतापपुर के द्वारा भी अंतागढ़ रोड पर स्थित मूर्ति पर जाकर पूजा अर्चना कर एवं माल्यार्पण कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहे जैसे नारों के साथ मनाए। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बुधनू पटेल युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष निखिल सिंह राठौर सांसद प्रतिनिधि नरोत्तम सिंह चौहान महामंत्री डिगेश खापर्डे ज्वाला प्रसाद जैन मंडल उपाध्यक्ष अरविंद जैन पार्षद महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रजिंद्र रंधावा वरिष्ठ भाजपा नेता कस्तूरचंद जैन नगर पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश गावडे नगर पंचायत पार्षद चंद्रकुमार कटझरे राममिलन संध्या साहू मनीष साहू साकेत मशीनें राजिव श्रीवास गेंद कुमार हीडको लक्ष्मण कुलदीप जुगल किशोर शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news