कोण्डागांव

राम मंदिर निधि समर्पण अभियान, आडक़ाछेपड़ा व महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड में निकाली प्रभात फेरी
23-Jan-2021 9:30 PM
राम मंदिर निधि समर्पण अभियान, आडक़ाछेपड़ा व महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड में निकाली प्रभात फेरी

कोण्डागांव, 23 जनवरी। जिले में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र निधि समर्पण अभियान का आयोजन चल रहा है। इस अभियान के तहत 23 जनवरी की सुबह कोण्डागांव के अडक़ाछेपड़ा वार्ड में निधि समर्पण अभियान के तहत प्रभात फेरी का आयोजन किया गया। जिसमें वार्ड के छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग और महिलाएं शामिल रहीं।

वहीं महारानी लक्ष्मीबाई वार्ड में भी प्रभात फेरी निकाली जा रही है, जिसमें से प्रभात फेरी पूरे भारत में छत्तीसगढ़ प्रांत में जिला कोण्डागांव के रोजगारी पारा वार्ड में प्रथम स्थान में आया है। जिसमें से इस अभियान प्रमुख में विक्रम पटेल व सह अभियान प्रमुख हिमांशु ठाकुर शामिल हैं।

 राम भक्तों ने बताया कि, राम भक्त इस पुनीत कार्य में प्रतिदिन जुड़ते जा रहे हैं व 31 जनवरी को अयोध्या में श्री राम जन्म भूमि मंदिर निर्माण को लेकर धन संग्रह किया जाएगा। इस कार्य को करने के लिए सबने बढ़-चढ़ कर आगे आ रहे हैं और प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news