राजनांदगांव

राष्ट्रीय निबंध में पलक का 8वां स्थान
24-Jan-2021 4:22 PM
राष्ट्रीय निबंध में पलक का 8वां स्थान

राजनांदगांव, 24 जनवरी। हार्ट फुलनेश निबंध प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिवर्ष श्रीरामकृष्ण मिशन भारत एवं भूटान के संयुक्त तत्वावधान में किया जाता है। इस वर्ष के परिणामों में  स्थानीय विज्ञान महाविद्यालय की छात्रा पलक मिश्रा (एमएससी रसायन) ने देशभर में 8वां स्थान अर्जित कर संस्कारधानी को गौरवान्वित किया। 

आयोजक संस्था द्वारा विजेता छात्रा को भेजे गए परीक्षा परिणाम के अनुसार निबंध प्रतियोगिता के दूसरे वर्ग  में पलक डॉ. सूर्यकांत उर्मिला मिश्रा को राष्ट्रीय स्तर पर 8वां स्थान प्रदान किया गया है। संस्था द्वारा दिए गए विषय गरीबी केवल धन का ही अभाव नहीं है पर पलक ने अपने विचार 700 शब्दों में व्यक्त किए थे।  इसी प्रायियोगिता में पलक ने दूसरी बार रास्ट्रीय स्तर पर उक्त उपलब्धि अर्जित की है। पहली बार उसे यह सम्मान तब मिला था, जब वह कक्षा 9वीं की वेसलियन अंग्रेजी स्कूल की छात्रा थी। पलक की उक्त उपलब्धि पर परिजनों सहित इष्ट मित्रों ने शुभकामनाएं दी है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news