गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
छुरा, 24 जनवरी। पटेल समाज जिला गरियाबंद, राजिम राज के छुरा परिक्षेत्र के सब्जी वितरण समारोह 28 जनवरी को 1 बजे नगर पंचायत के सामने छुरा में आयोजित है, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में गरियाबंद जिला के कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर तथा पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल शामिल होंगे। जिसकी तैयारी व्यापक स्तर पर चल रही है।
राजिम राज अध्यक्ष व छुरा क्षेत्र के अध्यक्ष नारायण पटेल व जिला अध्यक्ष सोमनाथ पटेल ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी समाज की आराध्य देवी माँ शाकाम्भरी जयंती के अवसर पर निशुल्क सब्जी वितरण का कार्यक्रम आयोजित है, जिसमें छेरछेरा पर्व में अन्न के साथ सब्जी का वितरण समाज के लोग करते हंै, उसी दिन छुरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों को फल वितरण भी किया जाएगा।
कार्यक्रम में आमंत्रित करने राजिम राज के प्रशासनिक अध्यक्ष छुरा परिक्षेत्र के अध्यक्ष नारायण पटेल, जिला अध्यक्ष सोमनाथ पटेल, राजिम राज उपाध्यक्ष नारायण पटेल, कर्मचारी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष वेदराम पटेल, हेमलाल पटेल प्रदेश सचिव कर्मचारी प्रकोष्ठ, जीवन पटेल छुरा तहसील अध्यक्ष, बिष्णु पटेल गरियाबंद तहसील अध्यक्ष, पिलेश पटेल युवा प्रकोष्ठ प्रदेश महामंत्री, युवराज पटेल सलाहकार छुरा क्षेत्र, भीखम पटेल सदस्य राजिम राज सहित अन्य शामिल होकर कलेक्टर व एस. पी. भोजराम पटेल से मिलकर समाज के संगठन के बारे में जानकारी देते हुये समाज के लोगों को शासन की योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ देने हेतु आग्रह किया।
साथ ही दोनों ने कार्यक्रम में उपस्थित होने अपनी सहमति भी प्रदान की। जिला अध्यक्ष सोमनाथ पटेल ने आगे बताया कि मां शाकाम्भरी महोत्सव छेरछेरा पर्व के दिन पूरे जिला गरियाबंद, मैनपुर, राजिम, छुरा व देवभोग के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरण के साथ अनेक गांव में जयंती भी मनाई जाएगी।