बस्तर

भाजपा ने किया भक्त गुहा निषाद राज की शोभायात्रा का स्वागत
24-Jan-2021 10:05 PM
भाजपा ने किया भक्त गुहा निषाद राज की शोभायात्रा का स्वागत

जगदलपुर, 24 जनवरी। भाजपा नगर जगदलपुर मंडल द्वारा गुहा निषाद राज की कलश मय शोभायात्रा का स्वागत जगदलपुर के पैलेस रोड पर रविवार दोपहर 12 बजे किया गया। शोभायात्रा में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री केदार कश्यप उपस्थित थे।

 प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप ने कहा कि प्रभु निषादराज गुहा ने प्रभु श्रीराम के अवतार को पहचाना था और उन्होंने ही प्रभु राम को नैया से पार कराई थी। प्रभु श्री राम के अभिन्न मित्र निषादराज गुहा भी थे। वह भी अवतारित थे, जो निषाद समाज के होकर भी हम सबके हैं। 
नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्ता ने कहा कि गुहा निषाद राज की जयंती निषाद समाज के द्वारा पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। निषाद समाज अपने पौराणिक परंपरा का निर्वहन बड़े ही आत्मीयता और पारंपरिक मनाते हैं। 

निषाद समाज के द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माँ दंतेश्वरी मंदिर से शोभा यात्रा प्रभु गुहा निषादराज की प्रतिमा के साथ सुंदर झांकियों को लेकर निकाली गई । इस धार्मिक सामाजिक कार्यक्रम में भाजपा नगर मंडल भी शामिल हुआ। भाजपा नगर मंडल ने संजय बाजार चौक स्थित ओम ज्वेलर्स के सामने प्रभु गुहा निषाद राज की प्रतिमा में माल्यार्पण कर आरती की गई, व कलश धारकों के ऊपर पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया ।

शोभायात्रा के स्वागत में मुख्य रूप से श्रीनिवास राव मद्दी,लछुराम कश्यप,योगेंद्र पांडेय,संजय पांडे,नरसिंग राव,मनोहर दत्त तिवारी,  संग्राम सिंह राणा,अभय दीक्षित,प्रकाश झा, आशुतोष पाल,गणेश काले,पंकज आचार्य, लक्ष्मण झा, रोशन झा,मनोज जंगम,शैलेश श्रीवास्तव,जयराम दास आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news