गरियाबंद

गुटबाजी को किनारे रखकर पार्टी के लिए एकजुट होकर करें काम- युधिष्ठिर
25-Jan-2021 3:48 PM
गुटबाजी को किनारे रखकर पार्टी के लिए एकजुट होकर करें काम- युधिष्ठिर

प्रदेश भाजपा किसान महामंत्री के प्रथम नगर आगमन पर जोरदार स्वागत 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 25 जनवरी।
नवापारा भाजपा मंडल द्वारा नवनियुक्त प्रदेश किसान मोर्चा के महामंत्री युधिष्ठिर चंद्राकर के प्रथम नगर आगमन पर रविवार को उनका गर्मजोशी के साथ ढोल नगाड़ों और पटाखे फोडक़र स्वागत किया। 

जैसे ही किसान मोर्चा के महामंत्री युधिष्ठिर चंद्राकर बस स्टैंड पहुंचे, समर्थकों ने उन्हें घेर लिया और उनके समर्थन में नारेबाजी करने लगे। तत्पश्चात श्री चंद्राकर पैदल ही वहां से समर्थको के साथ रैली की शक्ल में कार्यक्रम स्थल माता कर्मा मंदिर परिसर पहुंचे। इस दौरान उनके साथ प्रमुख रूप से किसान मोर्चा में विशेष आमंत्रित सदस्य योगेंद्र कंसारी, जनपद सदस्य पिपरौद कमलनारायण साहू, नवापारा भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, अखिलेश सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद प्रसन्न शर्मा व अभनपुर मंडल से भी कार्यकर्ता उपस्थित थे। 
प्रदेश किसान मोर्चा में महामंत्री के पद पर नियुक्ति के बाद प्रथम नगर आगमन पर नवापारा भाजपा मंडल की महिला कार्यकर्ताओं ने श्री चंद्राकर को हल भेंटकर व खुमरी पहनाकर उनका सम्मान किया। 

सम्मान समारोह कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि युधिष्ठिर चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश किसान मोर्चा में महामंत्री की नियुक्ति आप सभी कार्यकर्ताओं की नियुक्ति है। पार्टी के शीर्षस्थ नेताओं ने जो जिम्मेदारी मुझे सौंपी है उसे ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करूँगा। यह एक बड़ी जिम्मेदारी है है जिसे आप सभी के साथ मिलकर सहयोग करते हुए निभाना है। 

श्री चंद्राकर ने कहा कि हम सभी को गुटबाजी को किनारे रखकर कार्य करना है। हमारा एक ही उद्देश्य होना चाहिए कि हमें पार्टी के लिए एकजुट होकर कार्य करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को कहा कि हमें संगठनात्मक विस्तार के लिए गुटबाजी को छोडऩा होगा, हमारी सिर्फ एक पहचान होनी चाहिये और वह भारतीय जनता पार्टी हो। कहा कि भाजपा ही एक ऐसी राजनीतीक पार्टी है जिसमें एक बूथ का आम कार्यकर्ता एक दिन शीर्ष पदों पर नियुक्त होकर देश व समाजहित के लिये कार्य करता है। 

मंडल अध्यक्ष उमेश यादव ने कहा कि यह एक संघर्षरत कार्यकर्ता को मेहनत का परिणाम है, कि उन्हें यह पद मिला। बूथ स्तर से लेकर शीर्ष नेतृत्व करने का मौका केवल भाजपा ही अपने कार्यकर्ताओं को देती है। भाजपा मंडल के नाते मंै पार्टी के शीर्षस्थ नेताओं का हृदय से आभारी हूँ कि उन्होंने नवापारा मंडल को इस लायक समझा। यह सम्मान पूरे मंडल के लिये सम्मान की बात है। मंडल के सभी कार्यकत्र्ता पार्टी के उच्चासीन पदों पर पहुंचे और कार्य करें, यही कामना रहती है। 

अखिलेश ठाकुर ने कहा कि पार्टी शीर्षस्थ ने एक कर्मठ कार्यकत्र्ता को बढ़ाने का कार्य किया है इसके लिए हम सभी उनके हृदय से आभारी है। कार्यक्रम को जनपद सदस्य कमलनारायण साहू, वरिष्ठ पार्षद प्रसन्न शर्मा व किसान मोर्चा के विशेष आमंत्रित सदस्य योगेन्द्र कंसारी ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन मंडल उपाध्यक्ष तनु मिश्रा ने किया। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों का भी शाल व श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। 

इस दौरान नवापारा भाजपा मंडल से मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, साधना सौरज, उपाध्यक्ष तनु मिश्रा, महामंत्री मनीष देवांगन, विशेष आमंत्रित सदस्य किशोर देवांगन, वरिष्ठ पार्षद प्रसन्न शर्मा, बॉबी चावला, योगेंद्र कंसारी, पूर्व पार्षद भूपेंद्र सोनी, सौरभ जैन, मुकुंद मेश्राम, अजीत चौधरी, डॉ.फुलजी साहू, धीरज साहू, सोहेंद्र साहू, हेमू यादव, गोपी गिलहरे, कैलाश तिवारी, कैलाश देवांगन, पंकज देवांगन, किसन साहू, भूषण सोना, राजू रजक, कमलेश कहार, हेमंत चंद्राकर, चेतन साहू, दूजराम साहू, अनुज राजपूत, किरण सोनी, संतोषी कंसारी, हर्षा कंसारी सहित बड़ी संख्या मे पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news