महासमुन्द

भाजयुमो ने मंत्री का पुतला फूंका
25-Jan-2021 5:13 PM
भाजयुमो ने मंत्री का पुतला फूंका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुन्द, 25 जनवरी।
कन्या विवाह योजना के हितग्राहियों को राशि व उपहार नहीं मिलने को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा ने महिला बाल विकास मंत्री अनिला भेंडिया का नेहरू चौक पर पुतला दहन किया। भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार में कमीशनखोरी का खेल जारी है। भाजयुमो के जितेन्द्र साहू, हिरेन्द्र सोनी, जगन्नाथ छुरा, नरेश नायक, दीपक राव, नरेश ध्रुव ने कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत कुछ दिन पूर्व 14 मार्च 2020 को बागबाहरा खल्लारी मंदिर परिसर 176 जोड़े का सामूहिक विवाह का राशि व उपहार नवदंपतियों को नहीं मिला है। कमीशन खोरी के चक्कर में लोगों के साथ धोखा किया जा रहा है। इस दौरान सुमन शेंन्द्रे, अमित यादव, योगेश सोनवानी, उकेश प्रजापति, बंटी औसर, भुनेश्वर, नोहर साहू, रूपेश यादव, आदित्य साहू, शिवा तांडी, तुषार मारकण्डे, धीरेन्द्र ध्रुव, विष्णु हरपाल, जतिन यादव, पुरनेश साहू सहित भाजयुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news