दन्तेवाड़ा

दलदल में फंसी गाय को निकाला, एईसीएस ने की जाली लगाने की मांग
25-Jan-2021 8:26 PM
 दलदल में फंसी गाय को निकाला, एईसीएस ने की  जाली लगाने की मांग

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बचेली, 25 जनवरी। नगर पालिका बचेली के वार्ड क्रं. 9, पुराना मार्केट, पाणिग्राही किराना स्टोर्स के पीछे फाइनओर वाली डैम के दलदल में रविवार को एक गाय कई घंटे फंसी रही। प्राणी जीव एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित बचेली नगर की एनजीओ एईसीएस यानि एनिमल एंड एन्वायरमेंट कन्जर्वेशन सोसाइटी संस्था को जानकारी लगते ही संस्था के सदस्य स्थल पर पहुंचकर वार्ड के लोगों की मदद से उस गाय को दलदल से बाहर निकाला गया। जिसके बाद गाय सुरक्षित है।      

 ज्ञात हो कि एईसीएस संस्था नगर में गौवंश के वरदान साबित हो रही है। इनके इस कार्य से नगर में संस्था की सराहना की जा रही है। नगर में कहीं भी गाय किसी प्रकार की परेशानी में हो या घायल अवस्था होने पर तत्काल संस्था के सदस्यों द्वारा मदद किया जाता है। पशु चिकित्सक नहीं होने से इसी संस्था के लोगो द्वारा गायों को इलाज किया जाता है। संस्था के सदस्यों द्वारा वार्ड 9 के दलदल वाली डेम के स्थान के चारो ओर फेंसिंग जाली लगाकर उसे घेरने की मांग पालिका अध्यक्ष व वार्ड पार्षद से की गई है, जिससे भविष्य में इस प्रकार की घटना न हो।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news