बालोद

गणतंत्र दिवस पर भाजपा कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा
27-Jan-2021 4:13 PM
गणतंत्र दिवस पर भाजपा कार्यालय में शान से लहराया तिरंगा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बालोद, 27 जनवरी। 
  राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में प्रात: 8.20 बजे भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने भारत माता व स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर जिला भाजपा अध्यक्ष   कृष्णकांत पवार पूर्व विधायक प्रीतम साहू वरिष्ठ नेता पवन साहू के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का ध्वजारोहण किया । 

 इसके पश्चात उपस्थित जनों ने राष्ट्रगान कर मिष्ठान वितरण करते हुए राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर विश्व के सबसे बड़े धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक देश का आधार हमारा संविधान हमारी न्याय प्रणाली व कानून व्यवस्था पर गहरी आस्था जताते हुए सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित किए। 

इस अवसर पर ईश्वर सिंह राजपूत दीनदयाल तांडव शरद ठाकुर लोकेश श्रीवास्तव राजीव शर्मा तोमन साहू अटल दुबे गिरजेश गुप्ता एकांत पवार राकेश जोशी संदीप सिन्हा प्रदीप कोसरिया विक्रम लालवानी अमित दुबे सुजीत झा दीपक झोरि मन्नू झोरि टिक्कू यादव गुड्डा खान मनहर लोकेश साहू मनोहर साहू पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news