राजनांदगांव

वन मंत्री ने किया ध्वजारोहण, अफसर-कर्मचारी सम्मानित
27-Jan-2021 4:39 PM
वन मंत्री ने किया ध्वजारोहण,  अफसर-कर्मचारी सम्मानित

राजनांदगांव, 27 जनवरी। जिले में गणतंत्र दिवस पर शान से तिरंगा लहराया। आवास एवं पर्यावरण एवं जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर ने मंगलवार को म्युनिसिपल स्कूल मैदान में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा एवं एसपी डी. श्रवण ने सलामी दी।

ध्वजारोहण के बाद मंत्री श्री अकबर ने गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन किया। इस अवसर पर तिरंगे गुब्बारे छोड़े गए। समारोह में मंत्री श्री अकबर ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों एवं विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित किया।

समारोह के परेड का नेतृत्व परेड कमांडर भूपेन्द्र गुप्ता ने किया। पुलिस उप निरीक्षक पीयूष चंद्राकर ने परेड टू आईसी का दायित्व निभाया। परेड में आईटीबीपी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 8वीं वाहिनी, जिला पुलिस बल महिला, जिला पुलिस बल पुरूष, पीटीएस महिला प्लाटून, होम गाड्र्स महिला प्लाटून शामिल हुए। 

इस अवसर पर महापौर हेमा देशमुख, अल्प संख्यक आयोग सदस्य हफीज खान, राजगामी संपदा न्यास अध्यक्ष विवेक वासनिक, जिला पंचायत सीईओ अजीत वसंत, वनमंडलाधिकारी राजनांदगांव बीपी सिंह, वन मंडलाधिकारी खैरागढ़ संजय यादव, अपर कलेक्टर हरिकृष्ण शर्मा, निगम आयुक्त चंद्रकांत कौशिक, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी, एसडीएम राजनांदगांव मुकेश रावटे, वरिष्ठ नागरिक लीलाराम भोजवानी, जनप्रतिनिधि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी तथा नागरिकगण शामिल हुए।


कलेक्टर ने फहराया तिरंगा


गणतंत्र दिवस पर कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने कलेक्टोरेट में राष्टï्रीय ध्वज फहराया। कलेक्टर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर हरिकृष्ण शर्मा, एसडीएम राजनांदगांव मुकेश रावटे सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। 

बैंक परिसर में किया ध्वजारोहण

कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा ने गणतंत्र दिवस पर शहर के रामकृष्ण नगर स्थित अपने निवास एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक परिसर में ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील वर्मा सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
एसपी ने किया ध्वजारोहण


म्युनिसिपल स्कूल मैदान में ध्वजारोहण समारोह के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री अकबर द्वारा ध्वजारोहण कर पुरस्कार वितरण किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर टोपेश्वर वर्मा, एसपी डी.श्रवण एवं पुलिस अधिकारीगण उपस्थित थे। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक डी.श्रवण द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं जिले के सभी थाना/चौकी/कैम्पों में ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस शान से मनाया गया।

कलेक्टोरेट को रोशनी से सजाया 


राजनांदगांव, 27 जनवरी। गणतंत्र दिवस पर कलेक्टोरेट भवन को रंग-बिरंगे झालर एवं रोशनी से सजाया गया।

मदरसा नौनिहाल स्कूल बांसपाईपारा 


मदरसा नौनिहाल स्कूल में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. नरेन्द्र गांधी  ने नौनिहाल बच्चों के लिए संचालित स्कूल के कार्यों की सराहना की। समिति अध्यक्ष शमीम बेगम ने गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर स्कूल की प्रधान पाठिका शमा खान, प्रभा गायधने, हाजी जावेद अशरफी, हाजी मो. इकबाल अशरफी, मन्नान खान रिजवी, हाजी जेड रहमान साहब, रज्जाक खान अशरफी, मुदलियार देवांगन, रितेश देवांगन,  नरेन्द्र  देवांगन, बल्ली रूचंदानी, अजय श्रीवास्तव आदि गणमान्य उपस्थित थे ।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news