रायपुर

बिरगांव निगम के 23 वार्ड अनारक्षित, चुनाव को लेकर गहमागहमी
28-Jan-2021 5:55 PM
बिरगांव निगम के 23 वार्ड अनारक्षित, चुनाव को लेकर गहमागहमी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 28 जनवरी। बिरगांव नगर निगम चुनाव के लिए आज यहां शहीद स्मारक भवन में वार्डों का आरक्षण किया गया। लॉटरी सिस्टम से किए गए आरक्षण में 40 में से 23 वार्ड अनारक्षित घोषित किए गए। बाकी वार्ड ओबीसी, एसटी-एससी व अन्य वर्ग के लिए आरक्षित हुए हैं। चर्चा के मुताबिक चुनाव, मार्च में कराए जा सकते हैं। दूसरी तरफ वार्ड आरक्षण के साथ ही पार्षद चुनाव को लेकर यहां गहमा-गहमी शुरू हो गई है। 

कलेक्टर एस भारतीदासन की उपस्थिति में वार्डों की आरक्षण प्रक्रिया सुबह से चलती रही। इस दौरान पार्षदों और वार्डवासियों की उपस्थिति में नियमानुसार वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया पूरी की गई। जानकारी के मुताबिक बिरगांव का वार्ड एक पहले अनारक्षित था, जो अब सामान्य महिला के लिए आरक्षित हो गया है। वार्ड 3 अनारक्षित से ओबीसी, वार्ड 4 अनारक्षित से ओबीसी महिला, वार्ड 5 अनारक्षित महिला से सामान्य,  वार्ड 6 ओबीसी से सामान्य महिला, वार्ड 8 अनु.जाति से महिला, वार्ड 9 ओबीस महिला से सामान्य, वार्ड 10 अजजा से महिला आरक्षित हुआ है।

इसी तरह वार्ड 11-सामान्य महिला, वार्ड 12-सामान्य, वार्ड 13-ओबीसी, वार्ड 14-सामान्य, वार्ड 16, 17, 18 व 19-सामान्य, वार्ड 20 सामान्य महिला, वार्ड 21-ओबीसी महिला, वार्ड 23 व 24 सामान्य, वार्ड 25-ओबीसी, वार्ड 26- महिला, वार्ड 28-सामान्य, वार्ड 29 व 30-ओबीसी, वार्ड 31 व 31-सामान्य, वार्ड 33-सामान्य महिला, वार्ड 34-ओबीसी, वार्ड 35 व 36-सामान्य, वार्ड 37 व 38-सामान्य महिला, वार्ड 39-ओबीसी महिला व वार्ड 40-ओबीसी के लिए आरक्षित किया गया। बाकी 5 वार्ड पूर्व की तरह आरक्षित हुए हैं।

महापौर पद सामान्य

राजधानी रायपुर की तरह बिरगांव नगर निगम में भी चुनाव जीतकर आए सभी पार्षद मिलकर महापौर का चुनाव करेंगे। यहां महापौर पद पहले से सामान्य के लिए आरक्षित हो चुका है और जोगी पार्टी ने महापौर प्रत्याशी के लिए एवज देवांगन का नाम घोषित कर दिया है। कांग्रेस और भाजपा से फिलहाल महापौर प्रत्याशी का नाम सामने नहीं आया है। माना जा रहा है कि पार्षद चुनाव के आसपास दोनों दलों से भी महापौर प्रत्याशी के नाम सामने आ जाएंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news