दुर्ग

किसानों ने जताया कृषि मंत्री का आभार
28-Jan-2021 7:56 PM
  किसानों ने जताया कृषि मंत्री का आभार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 28 जनवरी। गणतंत्र दिवस पर दुर्ग पहुंच कर किसानों ने किसान नेता व प्रदेश के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे का किसानों का कर्जा माफ करने व 2500 रुपए में धान खरीदी करने व अन्य किसानों के हितों की योजना बनाने के लिए सर्किट हाउस में उनका आभार व्यक्त किया और उनकी कांग्रेस की सरकार इस सफल 2 वर्ष पूर्ण करने पर बधाई दी।

रविंद्र चौबे ने कहा कि आगे भी सरकार हमेशा किसानों के साथ रहेगी। प्रदेश में सरकार बनते ही 3 घंटे में सर्वप्रथम किसानो के कर्ज माफ करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। धान खरीदी का घोषणा अनुसार 2500 में धान खरीदी की। इस वर्ष अंत तक रिकॉर्ड 86 लाख मैट्रिक टन धान की खरीदी की गई है व लॉकडाउन के संकट के समय भी जहां अन्य राज्यों में कृषि उत्पादन और विक्रय प्रभावित रहा वहीं छत्तीसगढ़ राज्य में लॉकडाउन में भी छत्तीसगढ़ के किसानों ने सब्जी व अन्य का उत्पादन किया व बाजार में विक्रय भी किया। नरवा गरवा घुरवा बाड़ी यह महत्वपूर्ण योजना है जो छोटे किसान और पशुपालकों के लिए बहुत ही लाभदायक हो रही है । यह सरकार किसानों की सरकार इसलिए छत्तीसगढ़ राज्य में किसान अन्य राज्यों से बेहतर स्थिति में है।

कृषि मंत्री का आभार व्यक्त करने वालों में किसान नेता दानेश्वर साहू,  राकेश सिन्हा, संतोष साहू, संतन साहू, विश्वनाथ साहू, नेतू राम साहू, हेमंत साहू, राम सिंह साहू, बंटू राम साहू, रवि साहू, नरेश साहू, जितेंद्र साहू, खपरी महेश साहू, मनु राम साहू, पंचराम साहू, सुभाष साहू, कृष्ण कुमार साहू, दुख राम साहू,अवध राम साहू सहित अन्य किसान सहित भिलाई जिलाध्यक्ष तुलसी साहू दुर्ग जिला कांग्रेस प्रवक्ता नासिर खोखर भी उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news