बीजापुर

रौशनी से जगमग हुआ तिमेड़ ब्रिज जिपं सदस्य की पहल, जल्द होगा लोकार्पण
29-Jan-2021 8:23 PM
  रौशनी से जगमग हुआ तिमेड़ ब्रिज  जिपं सदस्य की पहल, जल्द  होगा लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बीजापुर, 29 जनवरी। राष्ट्रीय राजमार्ग 63 के निजामाबाद हाइवे पर तिमेड़ में बने ब्रिज पर लाईट लगने से इसमें रौशनी हो गई है। जिला पंचायत सदस्य की पहल से यहां लगे लाईट को और आकर्षक कर जल्द ही इसका लोकार्पण बीजापुर विधायक द्वारा किया जाएगा।

क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य बसंत राव ताटी ने बताया कि 662 मीटर लंबे तिमेड़ ब्रिज में शाम ढलते ही अंधेरा पसर जाता था। वहीं ब्रिज पर आसामाजिक तत्वों सक्रिय हो जाते थे। रात के अंधेरे में ब्रिज से आना-जाना लोगों के लिए परेशानी का सबब बन रहे थे। जिसे देखते हुए उन्होंने क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी से चर्चा कर डीएमएफ की राशि से ब्रिज के ऊपर दोनों तरफ हाई मास्ट लाईट लगवाया है।

श्री ताटी के मुताबिक लाईट लगने से ब्रिज में रौशनी हो गई है। उन्होंने बताया कि चूंकि तिमेड़ ब्रिज महाराष्ट्र व छत्तीसगढ़ का सेतु है। इस वजह से यहां और आकर्षक रूप से विद्युतसज्जा कर जल्द ही इसका लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी से करवाया जाएगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news