जशपुर

शिक्षक संघ के जशपुर जिला कोषाध्यक्ष बने मोतीलाल भारती
30-Jan-2021 7:04 PM
शिक्षक संघ के जशपुर जिला  कोषाध्यक्ष बने मोतीलाल भारती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पत्थलगांव, 30 जनवरी।
  छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जशपुर के जिला कोषाध्यक्ष के रिक्त पद पर मोतीलाल भारती को नियुक्त किया गया है। 
प्रांताध्यक्ष केदार जैन के निर्देशानुसार, प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्जुन रत्नाकर, प्रांतीय संगठन मंत्री बालदेव ग्वाला, प्रांतीय कार्यकारणी सदस्य देवन्ती पैंकरा के संयुक्त मार्गदर्शन में जिलाध्यक्ष संतोष टांडे ने जिला कार्यकारणी का विस्तार करते हुवे विकास खण्ड अध्यक्षो/के साथ जिला पदाधिकारियों के प्रस्ताव एवं बहुमत से समर्थन उपरांत मोतीलाल भारती व्याख्याता एल बी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शेखरपुर, विकास खण्ड पत्थलगांव जिला जशपुर को संघ का जिला कोषाध्यक्ष सर्व सम्मति से नियुक्त किया गया।

नवनियुक्त जिला कोषाध्यक्ष मोतीलाल भारती ने प्रांताध्यक्ष  केदार जैन, कार्यकारी प्रांताध्यक्ष  ओ. पी.बघेल, प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्जुन रत्नाकर, प्रांतीय सचिव  रूपानंद पटेल, प्रांतीय कोषाध्यक्ष  ताराचन्द जायसवाल सहित समस्त प्रांतीय कार्यकारिणी एवं जिलाध्यक्ष जशपुर संतोष टांडे एवम समस्त जिला कार्यकारणी जशपुर को धन्यवाद ज्ञापित करते हुवे कहा कि मैं प्रांत जिला द्वारा दिये गए संघीय दायित्व का निर्वाहन करते हुवे हमारे प्रांतीय निर्देशानुसार लंबित मांगो-वेतन विसंगति/क्रमोन्नति /पदोन्नति/ अनुकंपा नियुक्ति एवं पुरानी पेंशन बहाली को पूरा कराने के लिए प्रतिबद्ध रहूंगा।

छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ जिला कार्यकारिणी जशपुर एवम विकास खण्ड ईकाई-बगीचा, पत्थलगांव, दुलदुला, फरसाबहार, कांसाबेल, कुनकुरी की ओर से मोतीलाल भारती को बहुत-बहुत बधाई व शुभकामनाये दी गई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news