कवर्धा

बैगा समाज को विकास की मुख्यधारा में जोडऩे के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध- अकबर
30-Jan-2021 7:57 PM
 बैगा समाज को विकास की मुख्यधारा में जोडऩे के लिए  राज्य सरकार प्रतिबद्ध- अकबर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कवर्धा, 30 जनवरी। वन मंत्री मोहम्मद अकबर और पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर शुक्रवार को कबीरधाम जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समाज द्वारा भोरमदेव महोत्सव स्थल पर आयोजित बैगा समाज के सम्मेलन में शामिल हुए। 
मंत्री श्री अकबर ने कहा कि जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी बैगा जनजाति समाज को विकास के मुख्य धारा में जोडऩे के लिए छत्तीसगढ़ सरकार प्रतिबद्ध है। इसी प्रतिबद्धता को पूरा करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार ने बैगा समाज को मुख्यधारा में जोडऩे के लिए अपनी पहल भी शुरू कर दी है। 

समाज के सैकड़ों शिक्षत युवक-युवतियों को शाला संगवारी के रूप में चयनित कर स्थानीय स्तर पर रोजगार दिया जा रहा है। मंत्री श्री अकबर ने अपने विधायक निधि से बैगा समाज के विशेष मांग को पूरा करते हुए बैगा समाज के लिए जिला मुख्यालय कवर्धा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 20 लाख रूपए देने की घोषणा की। बैगा सम्मेलन की अध्यक्षता बैगा समाज के प्रांतीय सलाहकार लमलू राम बैगा ने की। 

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर ने बैगा सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश का पहला कबीरधाम जिला है जहां सरकार की नई नीति के तहत जिले में निवासरत् बैगा समाज के शिक्षित सैकड़ों बैगा युवक-युवतियों को स्थानीय स्तर पर रोजगार देते हुए शाला संगवारी के रूप में चयनित किया गया है। बैगा समाज के यह पढ़ी लिखी पीढ़ी अब शिक्षा की अलख जगा रही है। मंत्री श्री अकबर ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के वनांचल और जंगलों के बीच रहने वाले वनवासियो, आदिवासी और विशेष पिछड़ी जनजातियों के सामाजिक तथा आर्थिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। वनांचल और जंगलों के बीच सदियों से निवास करने वाले लोगों के आर्थिक और सामाजिक विकास के लिए अनेक आयोजनाएं संचालित कर रही है। इसके अलावा उन्हें आर्थिक रूप में मजबूत और स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर देने के लिए वनोपज संग्रहण के लिए नीतियां बनाई गई है। 

   मंत्री श्री अकबर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा किसानों के ऋ ण माफ करने के बाद कर्ज के बोझ से खेती-किसानी छोड़ चुके किसान भी कर्जमाफी के बाद पुन: खेती की ओर लौटने लगे है। कर्जा माफ होने से किसानों के चहरे में खुशहाली आई है, किसानों का आत्मविश्वास बढ़ा है। 
इस अवसर पर बैगा समाज के प्रदेश अध्यक्ष ईतवारी मछिया,  अध्यक्ष बैगा विकास प्राधिकरण पुसुराम बैगा,  शिवकुमार बैगा, धनीराम बैगा,  केशव प्रसाद, बृजलाल बैगा, लालु सिंह बैगा, सुंदर सिंह बैगा, कृष्णा बैगा,  लमान सिंह बैगा सहित समाज के वरिष्ठजन एवं सभी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं सदस्य साथ ही  नीलकंठ चन्द्रवंशी, गंगोत्री योगी, बोड़ला नगर पंचायत अध्यक्ष सावित्री साहू, प्रभाती मरकाम, कन्हैया अग्रवाल, कलीम खान, मुकुंद माधव कश्यप, सहित अन्य जन प्रतिनिधि सम्मेलन में शामिल हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news