दन्तेवाड़ा

महात्मा गांधी को किया याद
30-Jan-2021 9:10 PM
 महात्मा गांधी को किया याद

बचेली, 30 जनवरी। बचेली कांग्रेस द्वारा पालिका कार्यालय में शनिवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि सादगी व गरिमा के साथ मनाई गई। सर्वप्रथम उनके छायाचित्र पर माल्यर्पण कर उनके श्रद्धांजलि दी गई। पालिका अध्यक्ष पूजा साव ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते बताया कि अहिंसा के पुजारी गांधी जी ने इस देश को संवारने में अपनी पूरी जि़ंदगी गुजार दी। उन्होंने विषम परिस्थितियों मे भी कभी हार नहीं मानी और इस देश मे अंग्रेजी हुकूमत से आज़ाद कराया। राष्ट्र व उसकी स्वतंत्रता के लिए गांधी जी का योगदान अहम था, उनकी त्याग, तपस्या, बलिदान का देश हमेशा ऋणी रहेगा। इस दौरान पालिका उपाध्यक्ष उस्मान खान, संतोष दुबे, पूर्व पार्षद सजीव साव, पालिका अभियंता प्रवीण साहू, फिऱोज़ नवाब, जितेंद्र चौधरी, पालिका लेखापाल वीकेएस पाल,  समेत कांग्रेस कार्यकर्ता व पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news