बीजापुर

गागड़ा के गढ़ में भाजपा को झटका, बीस भाजपाइयों ने थामा हाथ
30-Jan-2021 9:21 PM
गागड़ा के गढ़ में भाजपा को झटका, बीस भाजपाइयों ने थामा हाथ

बीजापुर, 30 जनवरी। विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद से जिले में भाजपा का कुनबा ढहते ही जा रहा है। भाजपा से असंतुष्ट कार्यकर्ता लगातार पाले बदलकर कांग्रेस प्रवेश करते जा रहे हैं। शनिवार को एक बार फिर कांग्रेस ने पूर्व विधायक महेश गागड़ा के गढ़ में सेंध लगाई है। यहां वरिष्ठ भाजपा नेत्री समेत बीस भाजपा कार्यकर्ताओं ने बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष व विधायक विक्रम मंडावी के समक्ष कांग्रेस का हाथ थाम लिया। 

भैरमगढ़ नगर की वरिष्ठ भाजपा नेत्री गीता जाटव सहित बीस भाजपा कार्यकर्ताओं ने लगातार उपेक्षा का आरोप लगाते हुए भाजपा को अलविदा कहकर कांग्रेस का दामन थाम लिया। प्रदेश की भूपेश सरकार और क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी के कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने विधायक निवास भैरमगढ़ में कांग्रेस प्रवेश किया। भाजपा से कांग्रेस प्रवेश करने वाले सभी बीस कार्यकर्ताओं का विधायक विक्रम मंडावी ने कांग्रेस पार्टी का गमछा पहनाकर पार्टी में प्रवेश कराया।

भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में आने वालों में गीता जाटव के अलावा रुकमणि जाटव, किरण यादव, लच्छनदेई पांडे, गुज्जो यादव, विनोद भोई, शकुन्तला प्रजापति, गिरिश जाटव, रालिस जाटव, विध्या कोरसा, बबिता बंजारे, सुनीता शर्मा, सुशीला जाटव, मनीषा कोरसा, ललिता भारती, शंकर यादव, शैलेश कोवा, रमेश यादव, शिवानंद कंहर, महेंद्र प्रजापति, राजकुमार शर्मा एवं जगदीश जाटव शामिल हैं। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस सचिव अजय सिंह, जनपद उपाध्यक्ष भैरमगढ़ सहदेव नेगी, नगर पंचायत भैरमगढ़ के उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भैरमगढ़ के अध्यक्ष लच्छुराम मौर्य, सांसद प्रतिनिधि भैरमगढ़ सीताराम माँझी, विधायक प्रतिनिधि भैरमगढ़ सुखदेव नाग, नगर पंचायत भैरमगढ़ के पार्षद जागेंद्र देवांगन भी मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news