कवर्धा

बापू को किया याद
31-Jan-2021 4:14 PM
बापू को किया याद

बोड़ला, 31 जनवरी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बोड़ला द्वारा महात्मा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। कांगे्रसियों ने महात्मा गांधी के तैल चित्र पर गुलाल, फूल, माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
 महात्मा गांधी की 73वीं पुण्यतिथि के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पीताम्बर वर्मा, मनमोहन अवस्थी, सावित्री साहू सहित अन्य अतिथियों ने कहा कि बापू के योगदान को आज पूरा देश और विश्व याद कर रहा है। अतिथियों ने उनके कार्यों-विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला।
 कार्यक्रम में कृतिका कश्यप महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष,मनमोहन अवस्थी ,श्री अमरसिंह वर्मा जिलाध्यक्ष सरपंच संघ कबीरधाम, छबि लाल वर्मा महामंत्री बोड़ला,सावित्री रामचरण साहू ,अध्यक्ष नगर पंचायत बोड़ला,तुलसी पटेल जिला उपाध्यक्ष कबीरधाम, रामचरण साहू, दीपक मागरे एल्डरमैन, पार्षद विसर्जन धुर्वे,  शमसाद बेगम, संतोषी साहू, ओमप्रकाश शर्मा, भरत गुप्ता, गोरेलाल चन्द्रवंशी सचिव सरपंच संघ, अमित वर्मा, परमेश्वर मानिकपुरी, जनपद सदस्य राजकुमार मेरावी,सूरज वर्मा ,सरपंच राजेन्द्र साहू, इजराइल खान एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news