सुकमा

श्री राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान, शोभायात्रा-धर्मसभा
31-Jan-2021 6:19 PM
श्री राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान, शोभायात्रा-धर्मसभा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सुकमा, 31 जनवरी।
अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान के तहत शुक्रवार को सुकमा जिला मुख्यालय में भव्य शोभायात्रा निकली गई एवं धर्मसभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बस्तर महाराज कमलचंद भंजदेव, राजाराम तोड़ेम, रवि ब्रम्हाचारी, आयताराम पोडियामी, मनोज देव, हूँगाराम मरकाम, धनीराम बारसे, संजय शुक्ला, संजय सोड़ी, दिलीप पिद्दी, रामनारायण मिश्र, आशीष दुबे, शिव प्रसाद गंगबेर, श्रवण गुप्ता, सहित बडी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहेे। 

शहर के राममंदिर प्रांगण से शोभायात्रा निकलने के बाद बस स्टैंड परिसर में धर्मा सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पहुंचे अथितियों ने पूर्जा अर्चना कर सभा प्रारम्भ किया गया। महिलाओं के द्वारा सभी अतिथियों को तिलक चंदन लगाकर स्वागत किया। इसके उपरांत सभी वक्ताओं ने धर्म सभा को सम्बोधित किया। राजाराम तोड़मे ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि अयोध्या में हमारे आराध्य देव भगवान श्रीराम का भव्य राम का मंदिर निर्माण होने वाला हैं। जिसमें सभी लोगों समर्पण निधि के माध्यम से सहयोग करें। आदिम युग से भगवान श्रीराम का हम लोग भजन कीर्तन करते आ रहे है। भगवान श्रीराम हमारे आदर्श है। अयोध्या में बन रहे श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए गांव-गांव से  निधि समर्पण संग्रहण किया जा रहा है। जिसमें आप सभी लोग सहयोग कर इस पूनित कार्य का सफल बनाए। 

बस्तर महाराज कमलचंद भंजदेव ने कहा अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान चल लाया जा रहा हैै। समर्पण निधि जुटाने के लिए गांव-गावं के लिए टोली बनी हुई है। आप लोगों के घर-घर पहुंचेंगी। जिसमें सभी लोग छोटे-छोटे अंशदान देकर सहयोग करें।  

शहर के राम मंदिर परिसर से शोभायात्रा का आयोजन किया गया। 
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news