दन्तेवाड़ा

सडक़ किनारे झाडिय़ों से दुर्घटना होने की आशंका
31-Jan-2021 9:01 PM
 सडक़ किनारे झाडिय़ों से  दुर्घटना होने की आशंका

बचेली, 31 जनवरी।  बचेली से किरंदुल तक मुख्य मार्ग पर सडक़ के दोनों ओर बरसाती झाड़ी होने के कारण मार्ग से आने जाने वालो लोगों को काफी परेशानियों का सामान करना पड़ रहा है। सडक़ के बाजू में फैले झाडिय़ों के कारण हमेशा छोटी बड़ी दुर्घटनाएं होने की आंशका बढ़ गई है। खासतौर पर सडक़ के मोड़ पर झाडिय़ों के बढऩे के कारण कई बार विपरीत दिशा से आ रही वाहन दिखाई नहीं देती है। एक तरफ सकरा सडक़ और दूसरी तरफ ये झाडिय़ां। जिसके कारण इस मार्ग पर दुर्घटना होने की आशंका बढ़ी है।

लोक निर्माण विभाग दन्तेवाड़ा के मुख्य कार्यपालन अभियंता को इस समस्या से कई बार अवगत कराया जा चुका है। उनका कहना है कि अभी फण्ड नहीं है, मस्टर रोल बनाकर प्रशासन को भेजा गया है।  इस कार्य को करने के लिए राशि आने के बाद ही झाडिय़ों की सफाई हो पाएगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि सडक़ के अगल-बगल में उपजे झाड़ी के साथ-साथ मोड़ों पर भी उपजे झाडिय़ों की सफाई कराई जाये।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news