गरियाबंद

गरियाबंद के 56 स्काउट गाइड रोवर रेंजर को राज्यपाल पुरस्कार प्रमाण पत्र वितरित
01-Feb-2021 3:19 PM
गरियाबंद के 56 स्काउट गाइड रोवर रेंजर  को राज्यपाल पुरस्कार प्रमाण पत्र वितरित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद,  1 फरवरी।
स्काउट गाइड जिला प्रशिक्षण केंद्र मजरकट्टा में विगत दिनों राज्यपाल पुरस्कार प्रमाण पत्र वितरण समारोह का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर गरियाबंद जिला के 56 स्काउट गाइड रोवर रेंजर को राज्यपाल पुरस्कार प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व राज्य मुख्य आयुक्त स्काउट गाइड सेवनलाल चंद्राकर ने प्रमाण पत्र का वितरण किया। उनके साथ विशेष रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष  स्मृति नीरज ठाकुर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष भावसिंह साहू, महिला कांग्रेस अध्यक्ष ममता राठौर, ग्राम मजरकट्टा के सरपंच भूपेन्द्र ठाकुर व जिला मुख्य आयुक्त डॉ.राम कुमार साहू भी मौजूद थे।

इसके पूर्व मां सरस्वती माता व भारत माता की पूजन अर्चन तथा छत्तीसगढ़ के राजकीय गीत अरपा पैरी के धार से गायन से कार्यक्रम की शुरूआत की गई। जिला स्काउट्स गाइडस के डीओसी आशीष साहू (स्काउट) व सीमा साहू (गाइड) ने अतिथियो को स्कार्फ से स्वागत किया। मौके पर जिला मुख्य आयुक्त डॉ रामकुमार साहू ने जिला प्रशिक्षण केंद्र के लिए मांग पत्र, जिला शिक्षा अधिकारी भोपाल तांडे ने अभिनंदन पत्र तथा वही जिला सचिव रोमन लाल साहू ने जिला स्काउट गाइड की उपलब्धियों से अवगत कराया। 

इस अवसर पर मुख्य अतिथि विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कहा कि स्काउट गाइड अभाव एवं विषम परिस्थितियों में भी अपने कार्यों को बेहतर तरीके से पूर्ण करते है। इनका कठिन परिश्रम हमे जीवन जीने की कला सिखाता है। समाज, राष्ट्र एवं अंतरराष्ट्रीय समुदाय के लिए उत्तरदायी नागरिक का निर्माण करना स्काउट गाइड का उद्देश्य है। जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति नीरज ठाकुर ने जिला प्रशिक्षण केन्द्र के लिए दस लाख रूपए देने की घोषणा करते हुए कहा कि स्काउट गाइड जीवन में अनुशासन, एकजुट और भाईचारा के साथ रहने के गुण सिखाते है। राज्य मुख्य आयुक्त स्काउट गाइड विनोद चंद्राकर ने स्काउट गाइड जिला प्रशिक्षण के वर्तमान पुराने भवन में बिजली, पंखा, पानी की सुविधा के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक रोमन लाल साहू व हेमलाल साहू ने किया। आभार स्काउट गाइड जिला उपाध्यक्ष एवं जनपद अध्यक्ष पुष्पा जगन्नाथ साहू ने किया। कार्यक्रम में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष बैसाखु राम साहू, जिला स्काउट गाइड उपाध्यक्ष प्रीतम सिन्हा, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष हाफिज खान नगर कांग्रेस अध्यक्ष दिलीप सिन्हा, बाल कल्याण समिति जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा, जनपद सदस्य मोहम्मद शफीक खान, उपसरपंच मजर कट्टा सोहन निषाद सहित अन्य लोग मौजूद थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news