गरियाबंद

तहसील साहू संघ का चुनाव, प्रकाश बने अध्यक्ष
02-Feb-2021 5:43 PM
तहसील साहू संघ का चुनाव, प्रकाश बने अध्यक्ष

राजिम, 2 फरवरी। साहू समाज राजिम परिक्षेत्र का चुनाव तहसील साहू संघ राजिम के तत्वावधान में आयोजित हुआ। जिसमें प्रकाश साहू अध्यक्ष बने।

चुनाव में निर्वाचन अधिकारी के रूप में नारायण साहू अध्यक्ष, मनोहर साहू उपाध्यक्ष, घनश्याम साहू कोषाध्यक्ष, हेमराज साहू सचिव, हुमन साहू सहसचिव, मुन्ना साहू अंकेक्षक तहसील साहू संघ राजिम, रोहित साहू सदस्य जिला पंचायत रहे। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए प्रकाश साहू कुम्ही को 14 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए, उपाध्यक्ष पद के लिए पुरुषोत्तम साहू बरोड़ा को 17 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए और महिला उपाध्यक्ष के लिए चमेली साहू सिंधौरी निर्विरोध चुनी गईं। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से राजिम परिक्षेत्र अध्यक्ष हुलस राम साहू, जीवराखन साहू उपाध्यक्ष, नीरा साहू उपाध्यक्ष महिला, प्रकाश साहू सचिव, महेन्द्र साहू, किशोर साहू, देवेन्द्र साहू, राधेश्याम साहू, सुदर्शन साहू, नारायण साहू, रेणुका साहू, केमिन साहू, कृष्णा साहू, चंदा साहू, बेदराम साहू, पवन तेली, बिष्णु राम साहू, बसंत साहू, श्रीराम साहू, गणेशू साहू, हरीश साहू, कृष्णा साहू, एवं समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news